मॉडल खुशी मुखर्जी एक बार फिर विवादों में है. हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ अपने पुराने चैट के दावों को लेकर वह चर्चा में आई थी. इस बयान के बाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने उन पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि (Defamation) का मुकदमा दर्ज कराया है.
Bollywood
Big Controversy : मॉडल खुशी मुखर्जी एक बार फिर बड़ी मुश्किल में है. हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उनके साथ चैट किया करते थे और इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था. इसी बात को लेकर फैजान अंसारी नाम के एक शख्स ने खुशी पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर दिया है. फैजान अंसारी का कहना है कि खुशी ने मशहूर क्रिकेटर का नाम सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए इस्तेमाल किया है.
अब इस मामले पर खुशी मुखर्जी ने अपना पक्ष रखा है और उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे है और उन्हें अभी तक कोर्ट की तरफ से कोई कानूनी नोटिस भी नहीं मिला है. उन्होंने उन लोगों को ‘सस्ते इन्फ्लुएंसर्स’ कहा है जो उनके नाम का फायदा उठाकर मशहूर होना चाहते है. खुशी का कहना है कि उन्होंने इंटरव्यू में बहुत साधारण बात कही थी, जिसे लोगों ने गलत तरीके से फैला दिया है वे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होगी है.
खुशी मुखर्जी का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. वे पहले भी अपने बोल्ड बयानों और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शो की वजह से चर्चा में रही है. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिससे विवाद और भी बढ़ गया है. जहां उनके फैंस उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे है, वहीं क्रिकेट फैंस इस बात से नाराज भी है. अब यह है कि 100 करोड़ का यह मामला कोर्ट तक जाता है कि नहीं या सिर्फ इंटरनेट तक ही खत्म हो जाता है.
Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें…
President Donald Trump:इकॉनमिस्ट और जनता का मानना है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विदेशी सामानों पर…
Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…