<
Categories: देश

NSA डोभाल की दो टूक: अब चुप नहीं बैठेगा भारत, नहीं इतिहास दोहराने देंगे

NSA Ajit Doval: NSA अजित डोभाल ने कहा हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, नाहीं हम कहीं लूटपाट करने गए. हमें अपना बदला लेना होगा. देखें डोभाल ने और क्या कहा.

NSA Ajit Doval: एक कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत युवा नेता संवाद के उद्घाटन समारोह NSA अजित डोभाल ने देश के दुश्मनों पर कड़े प्रहार किए है. उन्होंने कहा है कि यह आजाद भारत पहले उतना स्वतंत्र नहीं था जितना अभी सबको दिख रहा है. 

हमारे मंदिरों को लूटा गया

इतिहास में देखें तो इसके लिए हमारे कई पूर्वजों ने बलिदान दिए है. पूर्वजों ने बहुत अपमान बर्दास्त किया है. और कई लोगों को फांसी हुई. हमारे गांवों तक को जलाया गया. हमारी सभ्यता नष्ट करने की कोशिश की गई. हमारे मंदिरों को लूटा गया और हम मूक दर्शक बने खड़े रहे. उसे असहाय रूप से देखते रहे.

बदले की आग होनी चाहिए

डोभाल ने आगे बात करते हुए कहा कि आज के युवाओं में वो आग होनी चाहिए. हर युवा के भीतर इस चुनौती से निपटने की आग होनी चाहिए. यह कहते हुए आगे बढ़ वह बोले कि ‘बदला’ शब्द भले ही सही न लगे, लेकिन बदला अपने आप में एक शक्तिशाली भावना है. हमें उनका बदला लेना होगा. 

हमें अपने इतिहास का बदला लेना है

आगे अजित डोभाल ने साफ शब्दों में कही कि बदले का अर्थ हिंसा नहीं है, इसका अर्थ है आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय शक्ति का निर्माण है. उन्होंने आगे कहा, ‘हमें अपने इतिहास का बदला लेना है.

मैं अपनी जवानी भूल चुका हूं

मैं अपनी जवानी भूल चुका हूं और आपकी जवानी इतनी बदल गई है कि मुझे कई बातें याद भी नहीं हैं. लेकिन एक बात हम दोनों में समान है, जब मैं जवान था और अब, मैंने देखा है कि एक चीज हमेशा आपके साथ रहती है. वह है आपकी निर्णय लेने की क्षमता

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST