कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन का जश्न जोरों से चल रही है. नुपुर की शादी उदयपुर में होगी. उनकी ग्रैंड वेडिंग से पहले संगीत सेरेमनी से कृति और वरुण उर्फ चूचा के साथ डांस करती नजर आईं.
Kriti Sanon Viral Video
Kriti Sanon Viral Video: कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. उदयपुर में उनकी ग्रैंड वेडिंग से पहले संगीत सेरेमनी में कृति सेनन और वरुण ने भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपोप पर जबरदस्त डांस किया. बहन की शादी में उन्होंने जो डांस किया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उनके एनर्जी भरे ठुमकों ने मेहमानों का दिल जीत लिया. कृति सेनन के साथ एक्टर वरुष शर्मा उर्फ चूचा ने भी स्टेज पर पहुंचकर जबरदस्त ठुमके लगाए.
संगीत के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कृति ने देसी अंदाज में भोजपुरी गाने लॉलीपॉप पर डांस किया. फैंस इस डांस की जमकर तारीफ तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी शादी के बारे में भी सवाल किया. लोगों ने पूछा कि आपकी चोटी बहन की शादी हो गई है, अब आपकी बारी है. किसी ने पूछा कि आप शादी कब करेंगी?
नुपुर सेनन के संगीत में मस्ती के साथ-साथ इमोशनल परफॉर्मेंस भी देखने को मिली. कृति सेनन ने अपनी मां के साथ मिलकर नुपुर के लिए एक खास परफॉर्मेंस भी दी. ये काफी भावुक पल रहे और वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं.
बता दें कि कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने सगाई की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. इसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हुईं. हल्दी की रस्म के साथ शादी की तैयारियां शुरब हुईं. बीते दिन संगीत की रस्म हुई, जहां से काफी वीडियोज वायरल हुईं. 11 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग होगी. दोनों ईसाई रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे.
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…