Odisha Fire News | Odisha Medical college Fire: ओडिशा के कटक शहर में स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात भीषण आग लग गई. जिसमें 10 मरीजों की मौत और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई है.
Odisha Fire News | Odisha Medical college Fire: सोमवार सुबह कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई. यह अस्पताल ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है. आग यूनिट की पहली मंजिल पर लगी, जहां 23 मरीज़ों का इलाज चल रहा था. इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है. अस्पताल के कर्मचारियों और आपातकालीन बचाव दल ने प्रभावित वार्ड से मरीजों को दूसरी यूनिटों में पहुंचाया, जबकि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.
हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मौके पर पहुंचे और आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और आग में मारे गए मरीजों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार को ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में आए ‘नॉर-वेस्टर’ (तूफ़ान) के ठीक एक दिन बाद हुई है. इस तूफान में दो लोगों की मौत हो गई थी, 17 अन्य घायल हो गए थे और 200 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा था.
अधिकारियों के अनुसार, बवंडर जैसा यह तूफान शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे (NH)-220 के पास आया, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए क्योंझर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…
Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन…