<
Categories: देश

PM Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए छात्रों ने बनाया अनोखा तोहफा, देख हो जाएंगे हैरान

Bhubaneswar Student made PM Modi Chocolate Statue: ओड़िशा के राजधनी भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बेकिंग और पेस्ट्री आर्ट्स के डिप्लोमा छात्रों ने एक ऐसा काम किया है, जो न सिर्फ कला की मिसाल है बल्कि देशभक्ति की भावना से भी जुड़ा है। इन छात्रों ने मिलकर 70 किलो चॉकलेट से प्रधानमंत्री मोदी की सजीव प्रतिमा तैयार की है।

PM Modi Chocolate Statue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इस बार ओड़िशा (odisha) की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में एक अनोखी पहल की गई। जहां आमतौर पर जन्मदिन पर फूल, केक या उपहार दिए जाते हैं, वहीं बेकिंग और पेस्ट्री आर्ट्स के डिप्लोमा छात्रों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसने कला, देशभक्ति और नवाचार तीनों का संगम पेश किया। इन छात्रों ने मिलकर 70 किलो चॉकलेट से पीएम मोदी की जीवंत प्रतिमा तैयार की है, जो हर किसी का ध्यान खींच रही है।

सात दिन की मेहनत और 15 छात्रों की रचनात्मकता

यह प्रतिमा साधारण नहीं, बल्कि अत्यंत बारीकी से गढ़ी गई कलाकृति है। इसमें 55 किलो डार्क चॉकलेट और 15 किलो व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। जहाँ डार्क चॉकलेट से पूरी प्रतिमा की संरचना तैयार की गई, वहीं व्हाइट चॉकलेट से चेहरे के भाव और सूक्ष्म बारीकियों को उकेरा गया, ताकि प्रतिमा को वास्तविक रूप दिया जा सके। इस अनूठी पहल का नेतृत्व प्रशिक्षक राकेश कुमार साहू और रंजन परिड़ा ने किया। उनके मार्गदर्शन में 15 छात्रों की टीम ने लगातार सात दिनों तक दिन-रात मेहनत करके इस प्रतिमा को तैयार किया।

सिर्फ कला नहीं योजनाओं का बना प्रतीक

इस प्रतिमा की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ प्रधानमंत्री का चेहरा ही नहीं दिखाया गया, बल्कि उनकी सरकार की प्रमुख योजनाओं को भी प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया गया है। उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों की झलक प्रतिमा की सजावट में देखने को मिलती है। छात्रों का कहना है कि वे केवल एक नेता की आकृति गढ़ना नहीं चाहते थे, बल्कि उनके विचारों और कार्यों को भी इसमें समाहित करना चाहते थे।

पहली बार भारत में इतनी बड़ी चॉकलेट प्रतिमा

भुवनेश्वर स्थित संस्थान ‘क्लब चॉकलेट’ का दावा है कि भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की इतनी बड़ी और जीवंत चॉकलेट (Chocolate Statue) प्रतिमा बनाई गई है। यह न सिर्फ एक कला प्रयोग है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

यह प्रतिमा फिलहाल क्लब चॉकलेट परिसर में रखी गई है और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आम जनता के लिए विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि यह कलाकृति कला प्रेमियों और आम नागरिकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST