<
Categories: देश

Odisha Train Accident: जाजपुर में चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस डिरेल, 3 बोगियां पटरी से उतरीं, रेलवे ने शुरू की जांच

Odisha Train Accident: गुरुवार को सुबह 8.51 बजे ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास MGR चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

Odisha Train Accident: गुरुवार को सुबह 8.51 बजे ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास MGR चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO दीपक राउत ने पुष्टि की कि यह घटना एक मामूली पटरी से उतरने की थी और सौभाग्य से इसमें कोई चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

CPRO ने ANI को बताया कि जाखपुरा में एक मामूली पटरी से उतरने की घटना हुई है. ट्रेन चेन्नई से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी. कोई चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. प्रभावित यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया जा रहा है.

पटरी से उतरी ट्रेन

दीपक रावत के अनुसार, यह एक मामूली पटरी से उतरने की घटना है. घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर 8114382367 जारी किया गया है. एक टेक्निकल टीम और सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. यात्रियों को हर संभव मदद दी जा रही है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है. रेलवे लाइन जल्द ही बहाल कर दी जाएगी. तेजी से कार्रवाई करते हुए रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर भद्रक और खुर्दा रोड से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) और एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट (ARME) को मौके पर भेजा.

मुसाफिरों में घबराहट

जैसे ही गाड़ी पटरी से नीचे उतरी वैसे ही ट्रेन में मौजूद यात्री घबरा गए. लोगो की चीख निगल गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है. सीनियर अधिकारी और टेक्निकल टीमें फिलहाल स्थिति पर नज़र रखने और रेलवे लाइन की बहाली की देखरेख के लिए मौके पर मौजूद हैं. राहत कार्य जारी रहने के कारण घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है. इसी तरह के एक मामले में 27 जनवरी को ओडिशा के कोरापुट जिले में एक मालगाड़ी के दो भरे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए थे. यह घटना रात करीब 11.35 बजे रेल यार्ड के अंदर हुई जब मालगाड़ी ने जगदलपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी.

कारणो अज्ञात

फिलहाल, इस ट्रेन हादसे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है. इसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, आगे की जांच जारी है. बता दें कि ट्रेन हादसों की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार ट्रेन के बेपटरी होने के मामले सामने आए हैं. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST