होम / Olympian Auctions off her Silver Medal : कैंसर से जूझ रहे नवताज की जान बचाने के लिए टोक्यो ओलंपिक चैंपियन मारिया एंड्रेजिक ने नीलाम किया मेडल

Olympian Auctions off her Silver Medal : कैंसर से जूझ रहे नवताज की जान बचाने के लिए टोक्यो ओलंपिक चैंपियन मारिया एंड्रेजिक ने नीलाम किया मेडल

India News Desk • LAST UPDATED : August 20, 2021, 10:41 am IST

Olympian Auctions off her Silver Medal : टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पोलैंड की भाला फेंक खिलाड़ी मारिया एंड्रेजिक ने दिल जीतने वाला काम किया है। मारिया ने आठ महीने के पोलिश लड़के की दिल की सर्जरी के लिए 2020 ओलंपिक में जीते अपने रजत पदक की नीलामी की। पोलिश स्टोर श्रृंखला जब्का पोलस्का ने 1.25 लाख डॉलर की बोली के साथ नीलामी जीती

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पोलैंड की भाला फेंक खिलाड़ी मारिया एंड्रेजिक ने दिल जीतने वाला काम किया है। मारिया ने आठ महीने के पोलिश लड़के की दिल की सर्जरी के लिए 2020 ओलंपिक में जीते अपने रजत पदक की नीलामी की। पोलिश स्टोर श्रृंखला जब्का पोलस्का ने 1.25 लाख डॉलर की बोली के साथ नीलामी जीती। हालांकि, नीलामी जीतने वाली जब्का पोलस्का ने मारिया को उनका पदक लौटा दिया। 25 साल की मारिया 2016 में ओलंपिक पदक से दो सेंटीमीटर से चूक गईं थी। हालांकि, उन्होंने टोक्यो में रजत जीतकर अपनी पदक जीतने की चाहत को पूरा कर लिया है। मारिया ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में 64.61 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया था। केवल चीन के लियू शियिंग ने उनसे ज्यादा 66.34 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। बता दें मारिया 2018 में बोन कैंसर से उबर चुकी हैं।
पदक की नीलामी को लेकर मारिया ने द टाइम्स से कहा, “एक पदक का सही मूल्य हमेशा दिल में रहता है। पदक केवल एक वस्तु है लेकिन यह दूसरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यह रजत पदक स्टोर में धूल जमा करने के बजाय जीवन बचा सकता है। इसलिए मैंने बीमार बच्चों की मदद के लिए इसे नीलाम करने का फैसला किया है।”

आठ महीने के मिलोसजेक की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में होगी सर्जरी मारिया ने जिस छोटे लड़के के लिए अपना पदक नीलम किया था, उसका नाम मिलोसजेक है। आठ महीने के छोटे बच्चे मिलोसजेक की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सर्जरी होनी है। दिल की बीमारी से जूझ रहे मिलोसजेक के परिवार ने सर्जरी के लिए एक फंडरेजिंग मुहीम की शुरुआत की, जिसके तहत 90 प्रतिशत पैसा एकत्र कर लिया गया है। इसमें मारिया ने $125,000 का अहम योगदान दिया है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kumbh Mela: अगले साल महाकुंभ में आएंगे 41 करोड़ श्रद्धालु, योगी सरकार कर रही ठहराने की तैयारी
Shah Rukh Khan के बेटे AbRam ने आंद्रे रसेल का मनाया बर्थडे, क्रिकेटर के चेहरे पर केक लगाकर किया हग -Indianews
Nostradamus Predictions 2025 : नास्त्रेदमस ने की थी भीषण गर्मी की भविष्यवाणी, जानें उनकी 5 डरावनी भविष्यवाणियां-Indianews
पिता Ranbir Kapoor की गोद में नजर आई बेटी Raha, काउबॉय हैट में स्टाइल गोल्स देते दिखीं आलिया भट्ट -Indianews
Ibrahim Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का वादा पूरा किया, फैंस ने दिया प्यार -Indianews
JNU: मिलने आओ नहीं तो.., जेएनयू के प्रोफेसर ने छात्रा को भेजा अश्लील संदेश-Indianews
Israel Hamas War: पीएम नेतन्याहू जाएंगे जेल? जानें आईसीसी क्यों जारी करने वाला है अरेस्‍ट वारंट
ADVERTISEMENT