Live TV
Search
Home > देश > उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.' इसके बाद दोनों की शादी की खबर सामने आई. यह घटनाक्रम उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला के तलाक के करीब तीन महीने बाद हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2026 को आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त करने का आदेश दिया था.

Written By:
Published: October 31, 2026 17:06:06 IST
Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

Mobile Ads 1x1

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ उनकी इस पोस्ट के बाद शादी की खबर चर्चा में है. इस बीच लोग यह भी जानना चाहते हैं कि उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की उम्र कितनी है और दोनों के बीच कितने साल का अंतर है.

सोशल मीडिया पोस्ट से दी शादी की जानकारी

उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ तस्वीर साझा कर अपनी जिंदगी के नए अध्याय की जानकारी दी. तस्वीर के साथ लिखे संदेश में उन्होंने कहा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई.’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को टैग भी किया. हालांकि, शादी समारोह कहां और किस तरह आयोजित हुआ, इस बारे में पोस्ट में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने दी थी तलाक की मंजूरी

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक का मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा था. उमर ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया गया था. बाद में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के जरिए समझौता हुआ और उन्होंने आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने के लिए संयुक्त आवेदन दाखिल किया. 31 जुलाई 2026 को जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत दोनों का विवाह आपसी सहमति से समाप्त करने का आदेश दिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लंबित मुकदमों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी.

1994 में हुई थी उमर और पायल की शादी

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1 सितंबर 1994 को हुई थी. दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं. अदालत में दाखिल संयुक्त आवेदन के मुताबिक, दोनों 2011 से अलग रह रहे थे. हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग रहने की जानकारी दी थी और दोनों के बीच वैवाहिक विवाद कई साल से अदालतों में चल रहा था. उमर ने पहले फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसे 2016 में खारिज कर दिया गया. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दिसंबर 2023 में फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. इसी फैसले को चुनौती देते हुए उमर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे. आखिरकार दोनों के बीच समझौते के बाद शीर्ष अदालत ने जुलाई 2026 में विवाह समाप्त करने का आदेश दे दिया.

MORE NEWS