<
Categories: देश

नाश्ता या डिनर को दी मात, ई-पैंट्री पर इस टाइम के लिए बुक हुए 15000 से ज्यादा मील, IRCTC ने जारी किये आंकड़े

ई-पैंट्री सुविधा ने ट्रेन रुकने पर प्लेटफॉर्म पर खाना लेने के लिए दौड़ने या पैकिंग की चिंता खत्म कर दी है. आईआरसीटीसी की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में सबसे ज्यादा ऑर्डर लंच का हुआ है, जो 15,000 से अधिक बुकिंग्स के साथ टॉप पर है.

ट्रेन से यात्रा करते समय अगर आपको भी सबसे पहले ये टेंशन रहती है कि क्या खाना पैक करूं, रास्ते के लिए क्या-क्या लेकर जाना है तो अब ये चिंता ई-पैंट्री पर छोड़ दीजिये. ई-पैंट्री सुविधा ने ट्रेन रुकने पर प्लेटफॉर्म पर खाना लेने के लिए दौड़ने या पैकिंग की चिंता खत्म कर दी है.

आईआरसीटीसी की ई-पैंट्री सेवा ने ट्रेन यात्रा को आसान बना दिया है, जहां यात्री सीट पर ही भोजन बुक कर प्राप्त कर सकते हैं. आईआरसीटीसी की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में सबसे ज्यादा ऑर्डर लंच का हुआ है, जो 15,000 से अधिक बुकिंग्स के साथ टॉप पर है. 

क्या है ई-पैंट्री सेवा

आईआरसीटीसी ने अप्रैल 2025 में ई-पैंट्री सेवा शुरू की, जो पहले विवेक एक्सप्रेस पर टेस्ट हुई थी. अब यह 25 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर उपलब्ध है. यात्री टिकट बुकिंग के दौरान या रेलवे की वेबसाइट पर भोजन चुन सकते हैं, जो उनकी सीट पर डिलीवर हो जाता है. कन्फर्म, आरएसी या वेटिंग टिकट धारक भी मील बुक कर सकते हैं. 
इस सेवा में भोजन आईआरसीटीसी किचन से आता है. नकद लेन-देन का झंझट नहीं होता, आप इसका ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. बुकिंग के बाद मील वेरिफिकेशन कोड (एमवीसी) एसएमएस/ईमेल से मिलता है, जो डिलीवरी के समय वेरिफाई करता है. अगर डिलीवरी न हो तो ऑटो रिफंड मिलता है.

सबसे लोकप्रिय भोजन

आईआरसीटीसी के आंकड़ों के अनुसार, 65,000 से अधिक भोजन बुक हुए. ब्रेकफास्ट और डिनर मिलाकर 17,000 ऑर्डर, चाय (सुबह-शाम) 8,000 से ज्यादा, लेकिन सबसे ज्यादा आर्डर लंच के हुए. लंच मील की बुकिंग्स 15,000 थी. आईआरसीटीसी के अनुसार, लंबी यात्राओं में भरपेट भोजन की डिमांड ज्यादा होती है और लंच थाली इसका बेस्ट ऑप्शन है. आंकड़ों के अनुसार निजामुद्दीन-बेंगलुरु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर सबसे ज्यादा 8,300 ऑर्डर दर्ज हुए. 16,500 बुकिंग्स के साथ दिसंबर 2025 ई-पैंट्री सेवा का सबसे व्यस्त महीना रहा. यात्री इस सेवा की गुणवत्ता और सुविधा पर भरोसा कर रहे हैं.

बुकिंग प्रक्रिया

अगर आप भी ई-पैंट्री से अपना मील बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुकिंग के समय ई-पैंट्री चुनें. जिन ट्रेनों पर यह सुविधा उपलब्ध है उन ट्रेनों पर ही यह विकल्प दिखेगा. इसका पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं साथ ही डिजिटल ट्रैकिंग आप अपना ऑर्डर ट्रैक भी कर सकते हैं. वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी जैसी ट्रेनों में पहले से ही भोजन शामिल, लेकिन मेल ट्रेनों के लिए यह सुविधा क्रांतिकारी कदम है. यह सेवा भारतीय रेल यात्रा को आधुनिक बना रही है, जहां छोटी सुविधाएं बड़ा बदलाव ला रही हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST