होम / Padma Award 2023: दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव  को मिलेगा पद्म पुरस्कार,जानिए क्यों?

Padma Award 2023: दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव  को मिलेगा पद्म पुरस्कार,जानिए क्यों?

Monu Kumar • LAST UPDATED : January 26, 2023, 8:49 am IST
ADVERTISEMENT
Padma Award 2023: दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव  को मिलेगा पद्म पुरस्कार,जानिए क्यों?

फोटो-जी बिजनेस

दिल्ली।(Padma Award List) 74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस बार करीब 19 महिलओं को ये पुरस्कार मिलेंगे।

मुलायम सिंह के अलावा कर्नाटक के इस दिग्गज नेता का नाम शामिल

केंद्र सरकार ने जो पद्म पुरस्कारों की लिस्ट की घोषणा की है। उनमें कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। इन बड़े नामों में एक नाम समाजवादी पार्टी के दिवंगत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और कर्नाटक के नेता एसएम कृष्णा का नाम शामिल हैं। आपको जानकारी दे दें कि कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव और यूपी में निकाय चुनाव के साथ ही अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों से पहले इन दोनों नेताओं को लिस्ट में शामिल करके सरकार ने कहीं न कहीं राजनीतिक दांव खेला है।

चुनावी राज्यों में वोट बैंक साधने की कोशिश

यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा कांग्रेस छोड़ने के बाद 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे। कृष्णा चुनावी वाले राज्य कर्नाटक में शक्तिशाली वोक्कालिगा समुदाय के नेता हैं, जबकि मुलायम ओबीसी के बीच देश में सबसे सम्मानित नामों में से एक रहें हैं, जिन्हें बीजेपी लुभाने की कोशिश कर रही है। वैसे बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ओबीसी जाति से ही आते हैं। इसके अलावा त्रिपुरा के आदिवासी नेता एनसी देबबर्मा को राज्य में होने वोले मतदान से कुछ दिन पहले पद्म श्री के लिए चुना गया है।

Also Read: 74th republic day: आज कर्तव्य पथ बनेगा भारत के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता का गवाह

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT