अगर आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो 31 मार्च से पहले बनवा लें. 31 मार्च तक आप केवल आधार कार्ड के जरिए ही पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं 1 अप्रैल से आपको आधार कार्ड के साथ ही कई अन्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.
पैन कार्ड के नियमों में बदलाव
PAN Card Rules changing: हालिया जानकारी के अनुसार, सरकार 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बदलाव करने वाली है. अभी तक पैन कार्ड आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड की जरूरत पड़ती थी. लेकिन आने वाले समय यानी 31 मार्च से आधार कार्ड के जरिए आवेदन करना बंद कर दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि नियमों के बदलाव के बाद पैन सिस्टम ज्यादा ट्रांसपैरेंट और सुरक्षित हो जाएगा. साथ ही एक व्यक्ति के नाम पर कई पैन कार्ड जारी होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी. 1 अप्रैल से पुराने आवेदन किए गए पैन कार्ड के लिए फॉर्म भी मंजूर नहीं किए जाएंगे.
वित्त वर्ष 2026-27 से पैन कार्ड के लिए आवेदनकर्ताओं को आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ेगी ही, साथ ही जन्म तिथि के लिए भी प्रमाण पत्र देना होगा, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि. इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव किया गया है. 1 अप्रैल से आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर एक ही नाम होगा. इससे अलग-अलग दस्तावेजों में फर्क नहीं हो सकेगा. इसके जरिए लोगों की पहचान के लिए वेरिफिकेशन के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है. साथ ही टैक्सपेयर्स के डेटा को ज्यादा सटीक बनाने की कोशिश की जा रही है.
1 अप्रैल के बाद इन दस्तावेजों के जरिए कर सकेंगे आवेदन
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल से जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र शामिल किया जा सकता है.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…
इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…
FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…
Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…
सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…