<
Categories: देशधर्म

Eid Kab Hain: आज शव्वाल के चांद का सउदी में हो सकता दीदार? जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद

Eid Kab Hain 2026: रमजान खत्म होते ही ईद उल फितर मनाई जाती है. लेकिन, ईद की तारीख को लेकर हर बार कन्फ्यूजन होता है. क्योंकि, ईद का त्योहार शव्वाल का चांद दिखने पर निर्भर करता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. लोगों को उम्मीद थी कि, इस बार सउदी में 18 मार्च को चांद दिखेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में सवाल है कि, क्या आज शव्वाल के चांद का सउदी में दीदार होगा? अगर 19 मार्च को चांद दिखा तो भारत में कब मनेगी ईद? आइए जानते हैं इस बारे में-

Eid Ul Fitra 2026: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान चल रहा है. रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है. मुसलमान इस महीने रोज़ा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं. रमजान खत्म होते ही ईद उल फितर मनाई जाती है. बता दें कि, ईद इस कम्युनिटी का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जोकि भाईचारे और एकता का संदेश देता है. इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज अदा करके एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की बधाई देते हैं. लेकिन, ईद कब है? इसकी तारीख को लेकर हर बार लोगों में कन्फ्यूजन होता है. क्योंकि, ईद का त्योहार शव्वाल का चांद दिखने पर निर्भर करता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. कुछ लोगों को उम्मीद थी कि, इस बार सउदी में 18 मार्च को चांद दिखेगा. इस हिसाब से 19 को सउदी में ईद के बाद भारत में 20 मार्च को ईद मनाई जाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में सवाल है कि, क्या आज शव्वाल के चांद का सउदी में दीदार होगा? अगर 19 मार्च को चांद दिखा तो भारत में कब मनेगी ईद? आइए जानते हैं इस बारे में-

साल 2026 में ईद कब है?

इस्लामिक धर्म के अनुसार, भारत में ईद का फैसला आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने के आधार पर होता है. इसलिए ईद के तारीख पर पहले से कुछ कह पाना संभव नहीं होता है. लेकिन, फिर भी आज यानी 19 मार्च को सउदी में चांद दिखने की पूरी उम्मीद है. अगर आज चांद दिख जाता है तो 20 को सउदी के बाद 21 तारीख को भारत में ईद मनाई जाएगी. बता दें कि ईद वाला महीना शव्वाल का होता है. इस्लामिक कैलेंडर में शव्वाल दसवां महीना होती है और इसकी शुरुआत ईद उल फितर के साथ ही मानी जाती है. इस्लामी कैलेंडर के प्रत्येक दिन की तरह, अगला दिन उसी दिन की मगरिब की नमाज़ (सूर्यास्त के ठीक बाद) के बाद शुरू होता है. ईद का चांद दिखने के बाद शुरू होती है. इसलिए, रोज़े का आखिरी दिन मगरिब की नमाज़ पर समाप्त होता है.

इन देशों में भी ईद की तारीख का ऐलान नहीं

ईद की तारीख हर साल शव्वाल का चांद देखने के बाद ही तय की जाती है. इस बार सउदी में 18 मार्च को चांद दिखने की उम्मीद थी. इसलिए भारत में 20 मार्च को ईद नहीं मनाई जाएगी. हालांकि, 19 मार्च को सउदी में चांद दिखने पर 21 मार्च को ईद की संभावना है. बता दें कि, भारत के अलावा, इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान, ओमान, जॉर्डन, सीरिया, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, एलजीरिया, मोरक्को और मॉरिटानिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य देशों में भी ईद का ऐलान नहीं हुआ है. 

इन देशों में ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान

सिंगापुर में 21 मार्च को ईद मनाए जाने की घोषणा हो गई है. इसलिए वहां के लोग कल यानी 20 मार्च को रमजान का अंतिम रोजा रखेंगे. इसके अलावा,  लेबनान, बहरीन और कुवैत सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि शुक्रवार, 20 मार्च 2026 मुबारक ईद-उल-फितर का दिन होगा. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:27 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 19, 2026 09:05:59 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST