<
Categories: देश

प्रयागराज में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे आर्मी के हेलीकॉप्टर; धमाके से मचा हड़कंप

Prayagraj Military Plane Aircraft Crash: प्रयागराज शहर में आर्मी का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. यह शहर के एक तालाब में क्रैश हो गया. हादसा के.पी. कॉलेज के पास हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर आर्मी के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गए.

Prayagraj Military Plane Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आर्मी का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के पास एक तालाब में क्रैश हो गया. आर्मी के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं. एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित हैं. क्रैश की वजह का अभी पता नहीं चला है.

प्रयागराज शहर में आर्मी का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. यह शहर के एक तालाब में क्रैश हो गया. हादसा के.पी. कॉलेज के पास हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर आर्मी के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गए.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे. हालांकि, सभी सुरक्षित हैं और उन्हें निकाल लिया गया है. क्रैश की वजह का पता नहीं चला है.

तेज आवाज से मचा हड़कंप

प्रयागराज में अभी माघ मेला चल रहा है. इसकी वजह से आम दिनों से ज़्यादा भीड़ है. इसके अलावा, जिस इलाके में एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ, वह शहर के बीचों-बीच है. यही वजह है कि तेज आवाज सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी. पुलिस के साथ आर्मी के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. आर्मी का एक हेलीकॉप्टर भी घटना पर नज़र रख रहा है.

आर्मी ने हादसे के बारे में क्या कहा?

आर्मी ने बताया कि प्लेन एयर फ़ोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था. इंजन फेल होने की वजह से एयरक्राफ्ट तालाब में क्रैश हो गया. तालाब में क्रैश होने से पहले यह काफी देर तक हवा में मंडराता रहा. इसमें दो क्रू मेंबर थे. आर्मी के मुताबिक, दोनों सुरक्षित हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST