<
Categories: मनोरंजन

आखिर कब रिलीज होगी Jana Nayagan फिल्म, मद्रास हाईकोर्ट ने क्यों लगाई फिल्म मेकर्स को फटकार, जानें पूरी डिटेल

एक्टर थलपति विजय की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनकी फिल्म जन नायकन को अब तक सर्टिफिकेशन नहीं मिल सका है. मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट में 500 करोड़ खर्च होने की बात कही, तो मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें फटकार लगाई गई.

jana nayagan movie release date: मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को जन नायकन सेंसर सर्टिफिकेट मामले में सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट विजय-स्टारर फिल्म के मेकर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि जन नायकम प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट लगा हुआ है, ये कहकर आप राहत नहीं मांग सकते. उन्होंने कहा कि जिन सिंगल जज ने शुरू में सेंसर बोर्ड को जन नायकन को UA सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया था, वे इस फिल्म से जुड़े मामले की गहराई से जांच करने में नाकाम रहे. 

उन्होंने कहा कि सिंगल जज को CBFC को काउंटर फाइल करने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए था. प्रोड्यूसर रिलीज डेट और 500 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट का हवाला देकर राहत नहीं मांग सकते. कोर्ट ने कहा कि विस्तृत सुनवाई से यह पता चल जाता कि फिल्म जांच समिति ने देखी या बोर्ड ने. उन्होंने कहा कि जांच समिति केवल एक सलाहकार निकाय है. वहीं असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरेशन बोर्ड की ओर से केस लड़ रहे हैं. सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन के पास एक रिवाइजिंग कमेटी द्वारा फिल्म की समीक्षा का आदेश देने की शक्तियां हैं.

उन्होंने कहा कि सिर्फ जन नायकन ही नहीं, कई फिल्मों को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया है. वहीं असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरेशन ने ये भी कहा कि सेंसर बोर्ड की आपत्तियों को जन नायकन के पीछे के बैनर KVN प्रोडक्शंस को सात दिनों के भीतर बता दिया गया था. उन्होंने तर्क दिया कि प्रोड्यूसर्स को रिवाइजिंग कमेटी द्वारा समीक्षा के बारे में पता था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस बात को चुनौती नहीं दी. हालांकि सिंगल जज ने रिकॉर्ड जमा करने के लिए कहा था. एएसजी ने कहा कि “सिंगल जज को चार हफ्ते नहीं तो कम से कम दो दिन काउंटर फाइल करने के लिए देने चाहिए थे. अगर सिफारिश किए गए कट किए जाते तो सर्टिफिकेशन का आश्वासन देने वाला कम्युनिकेशन अंतिम आदेश नहीं था.”

कोर्ट में क्या बोले केवीएन प्रोडक्शन्स के वकील

वहीं केवीएन प्रोडक्शन्स की तरफ से केस लड़ रहे सीनियर वकील सतीश पारसरन ने कहा कि सेंसर बोर्ड में कोई पारदर्शिता नहीं है. सर्टिफिकेशन का आश्वासन देने के बाद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजना अवैध है. उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने जन नायकन के खिलाफ शिकायतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, इसीलिए सिंगल जज ने यह आदेश दिया. आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि सेंसर बोर्ड के चेयरमैन के आदेश अभी तक मेकर्स को नहीं दिए गए हैं, हमें केवल जानकारी दी गई थी. 

उन्होंने आगे तर्क देते हुए कहा कि फिल्म में जरूरी बदलाव किए जा चुके हैं इसलिए दो दिनों में इसका सर्टिफिकेशन होना था. सेंसर बोर्ड की ओर से पेश हुए ASG ने कहा कि शिकायत मुंबई में चेयरमैन को दी गई थी. हालांकि नियम कहते हैं कि सर्टिफिकेशन होने तक शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी देने की इजाजत नहीं देते हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि थलपति विजय की फुल-टाइम पॉलिटिशियन बनने से पहले की आखिरी फिल्म मानी जा रही जन नायकन को 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन मेकर्स को बताया गया कि एक शिकायत के आधार पर फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजा गया है. इसके बाद वे मद्रास हाईकोर्ट गए. 

इसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया कि बदलाव होने के बाद मेकर्स को UA सर्टिफिकेट जारी किया जाए. लेकिन बोर्ड ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की और कहा कि बोर्ड चाहता है कि एक रिवाइजिंग कमेटी फिल्म को फिर से देखे. मद्रास हाई कोर्ट की दो-जजों की बेंच ने फिर सिंगल बेंच के सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट देने के निर्देश पर रोक लगा दी और पोंगल की छुट्टियों के बाद के लिए केस पोस्टपोन कर दिया.  

फिल्म में हैं ये एक्टर्स

बता दें कि थलपति विजय की फिल्म जन नायकन ऐसे समय में आई है जब तमिलनाडु के करुर में भगदड़ वाले मामले में सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है. सोमवार को दिल्ली में 27 सितंबर, 2025 की रैली में हुई भगदड़ मामले में पूछताछ हुई. इस फिल्म को एच विनोद द्वारा निर्देशित किया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू के साथ गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी हैं. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST