राहुल गांधी: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने की वजह से कांग्रेस के 7 और सीपीआई(एम) के एक सांसद को सस्पेंड कर दिया गया है.
अमर्यादित व्यवहार की वजह से विपक्ष के आठ सांसदों को सस्पेंड किया गया
Parliament Budget Session: लोकसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया और डोकलाम मुद्दे पर सवाल पूछने की कोशिश की. हालांकि, उन्हें बोलने नहीं दिया गया. इससे विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि 8 सांसदों को सदन से सस्पेंड भी कर दिया गया.
हंगामे के दौरान स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें 7 कांग्रेस के सांसद और एक CPI(M) सांसद हैं.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सांसदों के सस्पेंशन के खिलाफ सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सस्पेंड किए गए सांसदों में से एक कांग्रेस सांसद राजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसे ही पीएम, चीन और डोकलाम का नाम लिया गया, बीजेपी सांसदों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। स्पीकर ने उनका माइक बंद कर दिया और दूसरे सांसद को बोलने के लिए कहा। हमने कहा कि यह गलत है। वारिंग ने कहा कि हमें सस्पेंड करके आप विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं.
3 फरवरी, 2026 को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी ने सदन में पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का एक लेख पेश किया और कहा कि मुझे बोलने दीजिए. जैसे ही उन्होंने यह कहा, NDA सांसदों ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। उन्होंने आज 14 मिनट तक बोलने की कोशिश की. राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझे इजाजत नहीं दी जा रही है. मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. मैं विपक्ष का नेता हूं. मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. मैं बस यह बता रहा हूं कि चीन और भारत के बीच क्या हुआ था. पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए थे.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…