Parliament Budget Session: पार्लियामेंट का बजट सत्र जारी है. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि आज कुछ समय के लिए संसद परिसर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था, जब प्रवेश द्वार पर लगा बूम बैरियर गिरने के बाद सुरक्षा सायरन बज उठा. अब परिसर में वाहनों का प्रवेश फिर से शुरू हो गया है.
संसद परिसर में प्रवेश द्वार पर लगा बूम बैरियर गिरने के बाद सुरक्षा सायरन बज उठा.
Parliament Budget Session: पार्लियामेंट का बजट सत्र जारी है. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि आज कुछ समय के लिए संसद परिसर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था, जब प्रवेश द्वार पर लगा बूम बैरियर गिरने के बाद सुरक्षा सायरन बज उठा. अब परिसर में वाहनों का प्रवेश फिर से शुरू हो गया है. जैसे ही ये हुआ. संसद परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई.
सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूरे इलाके की जांच की गई और पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही वाहनों को अंदर जाने की अनुमति दी गई.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त संसद के बजट सत्र का दूसरा सेशन जारी है. संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हो रही है. इस बीच, टीएससी ने बंगाल में अधिकारियों के तबादले को लेकर संसद से वॉकआउट कर दिया.
सोमवार की दोपहर जैसे ही सुरक्षा का सायरन बजा, विजय चौक के पास संसद के बाहर और अंदर अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई. सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए और कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई थी. बल्कि बूम बैरियर गिरने की वजह से सुरक्षा सायरन बज उठा था. सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूरी तरह से पूरे इलाके की बारीकी से जांच-पड़ताल करने के बाद हालात सामान्य हो गए. अफरातफरी इसलिए भी मची, क्योंकि इस वक्त संसद का बजट सत्र चल रहा है.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…