Hindi News / Indianews / Parliament Special Session Form 18 September To 22 September

Parliament Session: 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र, बड़ा फैसला ले सकती है सरकार

India News (इंडिया न्यूज़), Parliament Session, दिल्ली: संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा। सरकार की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। विशेष सत्र (Parliament Session) में पांच बैठके आयोजित की जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई […]

BY: Roshan Kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Parliament Session, दिल्ली: संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा। सरकार की तरफ से इसकी जानकारी दी गई। विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। विशेष सत्र (Parliament Session) में पांच बैठके आयोजित की जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘अमृत काल’ के बीच सदन में सार्थक चर्चा होगी।

प्रल्हाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है।

बार बार हार कर बौखला गए राहुल गांधी, अपनी ही पार्टी में ढूंढ निकाले चोर? कही ऐसी बात, लाल हो जाएंगी सोनिया गांधी की आंखें

Parliament Special Session

मानसून सत्र चढ़ा हंगामे की भेंट

संसद का मानसून सत्र मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। विपक्ष ने मणिपुर पर पीएम के बयान की मांग करते हुए लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। इसके चलते सदन कई बार स्थगित हुआ। इसके बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिस वजह से सदन का कामकाज नहीं हो गया।

जी-20 के बाद सत्र

राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। संसद का विशेष सत्र इसके कुछ दिन बाद बुलाया गया है। इस सत्र में क्या एजेंडा होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े-

Tags:

parliament newsParliament SessionParliament Special Sessionसंसद का विशेष सत्र

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue