Hindi News / Indianews / Petrol Diesel Price Today 27 December 2021

Petrol Diesel Price Today 27 December 2021 आज देश में पेट्रोल डीजल के दाम कुछ इस प्रकार

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली : Petrol Diesel Price Today 27 December 2021 सोमवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। पहले 3 नवंबर को केंद्र सरकार की तरह उत्पाद शुल्क और उसके बाद राज्य की सरकारों की […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 27 December 2021 सोमवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। पहले 3 नवंबर को केंद्र सरकार की तरह उत्पाद शुल्क और उसके बाद राज्य की सरकारों की तरफ से वाहन ईंधन पर वैट कम करने से जो उसके भाव में राष्ट्रीय स्तर पर 04 दिसंबर से कमी तेल के दामों में गिरावट आई है।

‘आगरा में नाम पूछकर किया मुसलमानों का कत्ल’, पहलगाम आतंकी हमले से तुलना, जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी का बड़ा दावा

विगत डेढ़ महीने से अधिक समय से पेट्रोल डीजल दाम स्थिर बने हुए हैं, जिसकी वजह से जनता को राहत मिली रही है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में वाहन ईंधन का भाव स्थिर है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। (Petrol Diesel Price Today 27 December 2021)

दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों पिछले कुछ दिनों में उतार चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 76.35 डॉलर प्रति बैरल पर है,लेकिन इस असर भारत के वाहन ईंधन को दामों पर नहीं दिखाई पड़ा रहा है। वहीं, अगर चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के शहरों की बात करें तो सबसे अधिक दाम में वाहन ईंधन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज यानी सोमवार को पेट्रोल 109.98 रुपये, जबकि डीजल 94.14 रुपये लीटर पर लोगों को मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल व डीजल के दाम रुके हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79 रुपए के भाव पर है। वहीं, चेन्नई में 101.40 रुपए में पेट्रोल व 91.43 रुपए में डीजल है। (Petrol Diesel Price Today 27 December 2021)

देश के मुख्य शहरों में वाहन ईंधन का आज का भाव 

शहर का नाम पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 95.41 86.67
  • मुंबई 109.98 94.14
  • कोलकाता 104.67 89.79
  • चेन्नई 101.40 91.43
  • भोपाल 107.23 90.87
  • बेंगलुरु 100.58 85.01
  • पटना 105.92 91.09
  • रांची 98.52 91.56
  • चंडीगढ़ 94.23 80.09
  • लखनऊ 95.28 86.80
  • देहरादून 99.41 87.56
  • दमन 93.02 86.90
  • पणजी 96.38 87.27
  • पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
  • चंडीगढ़ 94.98 83.89
  • नोएडा 95.51 87.01

इन राज्य में 100 के पार तेल

देश के यह वे राज्य हैं, जहां 100 के पार पेट्रोल का भाव है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य शामिल हैं। वहीं, महानगरों में पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता दिल्ली और सबसे सस्ता महाराष्ट्र में जनता को मिल रहा है। (Petrol Diesel Price Today 27 December 2021)

सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं वाहन ईँधन के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल (वाहन ईंधन) की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी देती हैं, जिसके बाद से देश भर में ताजा रेट्स के अनुसार लोगों को पंपों पर तेल मिलता है।

Petrol Diesel Price Today 27 December 2021

Also Read : Omicron Update in India देश में 598 हुए ओमिक्रॉन के मामले, लोगों की लापरवाही मचा सकती है तबाही

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue