PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की करीब 22 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया में भी नए किस्त की तारीख को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सरकारी नियमों के मुताबिक नई किस्त सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में आएगी, जिन्होंने ये काम करा लिए हैं. जानें किसानों को कब तक मिल सकती है 23वीं किस्त-
PM Kisan Yojana: 2026 की दूसरी किस्त कब तक खाते में आएगी? इन किसानों नहीं मिल पाएंगे सम्मान निधि के ₹2,000!
PM Kisan 23rd Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की 22 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. इस साल की पहली किस्त के 2,000 रुपये 13 मार्च 2026 को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जा चुके हैं. 22वीं किस्त के तहत करीब 9.32 करोड़ किसानों को ₹18,640 करोड़ दिए गए थे, जबकि इस योजना के तहत आज तक कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये लाभार्थी किसानों को मिल चुके हैं. जो भी किसान 23वीं किस्त के इंतजार में हैं, वो जान लें कि अगले ₹2,000 मिलने में कुछ देरी हो सकती है. यहां जानें कारण
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलने का प्रावधान है. ये पैसा दो-दो हजार की तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है. पुरानी किस्तों की टाइमलाइन से आइडिया लें तो ये पैसा हर 4 महीने में किसानों को मिलता है.
पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 वीं किस्त 13 मार्च 2026 को ट्रांसफर की थी, इस हिसाब से अंदाजा लगाएं तो 23वीं किस्त का पैसा अगले चौथे महीने यानी जुलाई तक मिल सकता है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. नई किस्त के लिए सरकार ने कुछ नियमों को अनिवार्य कर दिया है. किसान भाई ध्यान दें, वेरिफिकेशन से जुड़े 2 काम कराने के बाद ही अगले 2,000 रुपये के लिए पात्रता कंफर्म कर सकेंगे.
पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों को ईकेवाईसी वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा न करने पर 2,000 रुपये अटक सकते हैं. कई लाभार्थी किसान ऐसे भी हैं, जिनकी पिछली कई किस्तें सिर्फ ईकेवाईसी वेरिफिकेशन न कराने की वजह से अटकी हुई हैं. इसे पूरा कराने के लिए आप नजदीकी आधार या सीएससी सेंटर पर जाकर ओटीपी और बायोमैटिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं.
जिन किसानों के खाते में अभी तक 22वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया है या अगली किस्त के इंतजार में हैं, वो अपनी पात्रता और स्टेटस को कंफर्म अवश्य कर लें.
स्टेटस चेक करें: सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं. Know Your Status पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड फिल करके सब्मिट करें.
पीएम किसान योजना के तहत हर कोई सम्मान निधि पाने के लिए पात्र नहीं है. जिन किसानों के पास फार्मर्स आई और ईकेवाईसी नहीं है, वो पीएण किसान की किस्तों का लाभ नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा, जो किसान संवैधानिक पद पर कार्यरत है, सरकारी कर्मचारी या परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है तो भी पीएम किसान की किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा.
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…