होम / PM Modi Bhopal Visit: भोपाल में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह

PM Modi Bhopal Visit: भोपाल में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 25, 2023, 2:49 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Bhopal Visit: मध्यप्रदेश में जन आशिर्वाद यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्यप्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारी जानसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपल के जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। पीएम मोदी मध्यप्रदेश से राजस्थान के जयपुर के लिए रवाना होंगे।

“कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह है”

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि  कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का महिमामंडन करने में लगी है। कांग्रेस भारत में भ्रष्ट तंत्र को पोषित करने में लगी हुई है। कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखने पर सड़ जाता है। अब कांग्रेस में न तो राष्ट्रहित को देखने की क्षमता है और न ही समझने की। उन्होंने आगे कहा कि ये (कांग्रेस) वही लोग हैं जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने की पूरी कोशिश की थी। ये वही लोग हैं जिन्होंने बार-बार उन्हें अपमानित करने की कोशिश की है।’ ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की सेनाओं की अग्रिम पंक्ति में बेटियों का प्रवेश बंद कर दिया था।

“कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास”

पीएम ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन पर सनातन धर्म को लेकर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भोपाल कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरातस और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब उसके नेताओं द्वारा नहीं चलाई जा रही है। अब वह नारों से लेकर नीतियों तक सब कुछ आउटसोर्स कर रही है और यह ठेका कुछ शहरी नक्सलियों के पास है।”

मध्यप्रदेश के बारे में क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं…इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

जल्द ही कृष बनकर लौट रहें हैं Hrithik Roshan, डायरेक्टर ने Krrish 4 को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट -Indianews
Deepika Padukone ने सिंघम अगेन के सेट पर कलाकारों के साथ दिए पोज, एक्ट्रेस को दिया ये खास तोहफा -Indianews
Lok Sabha Election: टीएमसी को स्कूल भर्ती घोटाले की थी जानकारी, कुणाल घोष का बड़ा दावा-Indianews
Lok Sabha Elections;कैसरगंज सीट पर बीजेपी ने कसी कमर, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे पर खेल सकती है दाव-Indianews
Vitrectomy: विट्रोक्टोमी क्या है, वह सर्जरी जो राघव चड्ढा ने कराई?
Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बयान, कहा- ज़ेनोफोबिया पहुंचा रहा भारत और चीन की आर्थिक वृद्धि को नुकसान-Indianews
लंदन में एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया संग वेकेशन एन्जॉय करती दिखीं Sara Ali Khan, तस्वीरें हुई वायरल -Indianews
ADVERTISEMENT