PM Modi Birthday: क्या आपने कभी सोचा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन पर मिले हुए तोहफों का क्या करते हैं? आइए जान लेते हैं.
pm modi birthday gift
PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं बल्कि पूरा देश ही उनका जन्म दिन मना रहा है. उनके जन्मदिन के चर्चे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक हो रहे हैं. वहीं अब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों की घोषणा की है. प्रधानमंत्री खुद इस दिन मध्य प्रदेश में कई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की एक खास बात यह है कि उन्हें देश-विदेश से उनके प्रशंसक गिफ्ट भेजते हैं, जिन्हें कुछ ही देर बाद नीलामी के लिए रख दिया जाता है. पिछले कुछ सालों के उपहारों पर नज़र डालें तो इनमें पेंटिंग से लेकर अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति तक शामिल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी वस्तुओं की नीलामी अलग-अलग वर्षों में हुई है. चलिए जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उपहारों की नीलामी की परंपरा कब शुरू की? अब तक उन्हें कौन-कौन से गिफ्ट मिल चुके हैं? इतना ही नहीं इसके अलावा हर साल इन नीलामियों से कितनी धनराशि इखट्टा हो जाती हैं? इसके बाद इस धनराशि का क्या किया जाता है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में पीएम मोदी को मिले तोहफों की नीलामी शुरू होने के बाद से ही हजारों गिफ्ट्स पर बोलियां लग चुकी हैं. इस साल भी इनके तोहफों की ऐसे ही नीलामी लगेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री को प्राप्त उपहारों की नीलामी का पहला सिलसिला जनवरी में शुरू हुआ था. राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में दो दिवसीय नीलामी और वेबसाइट pmmementos.gov.in के माध्यम से ई-नीलामी आयोजित की गई थी. 15 दिन तक चली नीलामी में 1800 स्मृति चिन्हों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई थी.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बात की जानकारी दी कि अब तक पाँच ई-नीलामी से ₹54 करोड़ जुटाए गए हैं, जिनका उपयोग गंगा संरक्षण के लिए किया गया है. उन्होंने जनता से इस ई-नीलामी में बड़ी संख्या में भाग लेने और इस सामाजिक कार्य में भागीदार बनने की अपील की. शेखावत ने जानकारी दी कि 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा, जिसके दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मन की बात के 100 एपिसोड पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के प्रसिद्ध कलाकार सामाजिक सरोकारों पर आधारित पेंटिंग्स तैयार करेंगे.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए हज़ारों अनोखे उपहारों की नीलामी की गई है, जिससे नमामि गंगे परियोजना को आगे बढ़ाने में मदद मिली है. पिछले वर्षों की तरह, ई-नीलामी से प्राप्त सभी आय नमामि गंगे परियोजना को जाएगी, जो गंगा और उसके पारिस्थितिकी तंत्र के पुनरुद्धार, संरक्षण और सुरक्षा के लिए भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…