<
Categories: देश

75 साल के Narendra Modi के बारे में जानिये 50 बातें, कुछ तो आपको कर देंगी हैरान

PM Narendra Modi; पीएम मोदी का आज 75 वां जन्मदिन हैं और 75 साल की उम्र में भी वह बेहद एनर्जेटिक और हेल्दी हैं.

PM Narendra Modi 50 Unknown Facts: नरेन्द्र मोदी पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री का पद संभाल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने और हैरान कर देने वाले फैसले लिए हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) के अलावा किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में कई अहम और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. इसका असर देश के विकास और प्रगति पर पड़ा है. इस स्टोरी में हम बताएंगे पीएम मोदी के बारें में 50 ऐसी बातें जो आपका नहीं पता होंगीं.

1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे पीएम हैं, जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ.
2. वह लगातार तीन बार पीएम बन कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर चुके हैं.
3. नरेन्द्र मोदी का जन्म गुजराज के वडनगर में हुआ.
4. नरेन्द्र मोदी कुल 6 भाई बहन हैं.
5. नरेन्द्र मोदी भाई-बहनों में से तीसरे नंबर की संतान हैं.
6. उनकी माता का नाम हीराबेन था. उनकी 100 साल की उम्र में मृत्यु हो गई.
7. पीएम मोदी के पिता का नाम दामोदरदास मोदी था. उनके पिता की मृत्यु 1980 में हुई. 
8. उनके बड़े भाई का नाम सोमभाई मोदी हैं, दूसरे नंबर पर अमृतभाई मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं.

9. पीएम मोदी की एक बहन हैं जिसका नाम वसंतीबेन है. 
10. नरेंद्र मोदी को बचपन में नरिया कहकर बुलाया जाता था.
11. नरेंद्र मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी.
12. पीएम मोदी के चाचा नरसिंहदास मोदी के आठ बच्चे हैं.
13. नरसिंहदास का निधन हो चुका है. इनके बच्चों में भोगीलाल, अरविंदभाई, चंबाबेन, भारतभाई, रमीला, अशोकभाई, चंद्रकांतभाई और इंदिरा शामिल हैं. 
14. दूसरे चाचा नरोत्तमभाई मोदी के दो बच्चे हैं. जिसमें से नरोत्तमभाई का भी निधन हो चुका है. नरोत्तमभाई के बच्चों का नाम जगदीश और सोनिका है.
15. तीसरे चाचा जगजीवनदास मोदी थे. उनके एक बेटे रमेशभाई हैं.
16. चौथे चाचा कांतीलाल मोदी के पांच बच्चे हैं. इनमें उषा, मीता, भार्गव, चेतना और गायत्री शामिल हैं.
17. पांचवें चाचा जयंतीलाल मोदी के भी दो बच्चे हैं. इनमें बिपिनभाई और लीना हैं. 
18. 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने स्टेशन से गुजर रहे सैनिकों को चाय पिलाई.
19. नरेंद्र मोदी वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में पढ़ते थे. नरेंद्र मोदी स्कूल में औसत छात्र थे. उन्हें बचपन में एक्टिंग का शौक था.
20. नरेंद्र मोदी बचपन में स्कूल में एक्टिंग, वाद-विवाद, नाटकों में भाग लेते और पुरस्कार जीतते थे. एनसीसी में भी शामिल हुए.
21. नरेंद्र मोदी बचपन में साधु-संतों से प्रभावित हुए. वे बचपन से ही संन्यासी बनना चाहते थे.
22. संन्यासी बनने के लिए मोदी स्कूल की पढ़ाई के बाद घर से भाग गए थे। इस दौरान मोदी पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित कई जगहों पर घूमते रहे।
23. नरेंद्र मोदी बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे. 1958 में दीपावली के दिन गुजरात RSS के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने नरेंद्र मोदी को बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी.
24. वे बहुत मेहनती कार्यकर्ता थे। वे आरएसएस के बड़े शिविरों के आयोजन में मैनेजमेंट का हुनर दिखाते थे। आरएसएस नेताओं का ट्रेन और बस में रिजर्वेशन का जिम्मा उन्हीं के पास होता था.
25. हिमालय में कई महीनों तक साधुओं के साथ रहे। दो साल बाद जब वह हिमालय से वापस लौटे तब उन्होंने संन्यास जीवन त्यागने का फैसला लिया.
26. हिमालय से लौटने के बाद मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर अहमदाबाद की कई स्थानों पर चाय की दुकान भी लगाईं। उन्होंने हर कठिनाई को सहते हुए चाय बेची.
27. अठारह साल की उम्र में नरेंद्र मोदी का विवाह उनकी मां ने बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव में रहने वाली जसोदा बेन से किया गया था.
28.  नरेंद्र मोदी बाद में घर छोड़कर संघ के प्रचारक बन गए.
29. नरेंद्र मोदी अहमदाबाद संघ मुख्यालय में रहते तो वहां सारे छोटे काम करते जैसे साफ-सफाई, चाय बनाना और बुजुर्ग नेताओं के कपड़े धोना शामिल है.
30. नरेंद्र मोदी कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं. चुनाव में मिली जीत के बाद उन्होंने अपनी मां से जाकर आशीर्वाद लिया.
31. जब नरेंद्र मोदी प्रचारक थे तो उन्हें स्कूटर चलाना नहीं आता था। शकरसिंह वाघेला उन्हें अपनी स्कूटर पर घुमाया करते थे.
32. नरेंद्र मोदी संघ में कुर्ते की बांह छोटी करवा लीं, ताकि वह ज्यादा खराब न हो, जो वर्तमान में मोदी ब्रांड का कुर्ता बन गया है और देशभर में मशहूर है.
33.  वे 1975 में इमरजेंसी के दौरान सरदार का रूप धरकर ढाई सालों तक पुलिस को छकाते रहे.
34. नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन से संबंधित तीन महीने का कोर्स किया है.
35. मोदी महान विचारक और युवा दार्शनिक संत स्वामी विवेकानंद से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. उन्होंने गुजरात में ‘विवेकानंद युवा विकास यात्रा’ निकाली थी.
36. नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं. उन्होंने सिगरेट, शराब को कभी हाथ नहीं लगाया.
37. नरेंद्र मोदी समय के बड़े पाबंद हैं. सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं, वे सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं.
38. नरेंद्र मोदी स्वभाव से आशावादी व्यक्ति हैं. एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा था कि लोगों को आधा गिलास पानी से भरा नजर आता है,लेकिन मुझे आधा गिलास पानी और आधा हवा से भरा नजर आता है.
39. पीएम मोदी नवरात्रों में काफी कठिन व्रत रखते है.
40. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 12वीं बार देश को संबोधित किया.
41. इस साल 2025 में लाल किले की प्राचीर से नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबा भाषण दिया जो 103 मिनट का था.
42. इससे पहले भी पीएम ने 2024 में 98 मिनट, 2023 को 89 मिनट, 2022 में 74 मिनट, 2021 में 81 मिनट, 2020 में 90, 2019 में 67 मिनट राष्ट्र के नाम संबोधन किया.
43. पहली बार नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री लाल किले से 2014 में 67 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित किया था.
44. साल 2015 में उन्होंने 88 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2017 में 56 मिनट, 2018 में 83 मिनट राष्ट्र को संबोधित किया था. 
45. सबसे कम अवधि की भाषा की बात करे तो, उन्होंने सबसे कम 2017 में 56 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित किया था.
46. पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 5 अगस्त 2019 में हटाया. 
47. नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली बेहद अनुशासित मानी जाती है. जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके मित्र केदार तांबे ने उनसे पूछा कि वे कब ब्रेक लेंगे, मोदी का सीधा जवाब था इस जन्म में नहीं, समय मिला तो अगले जन्म में.
48. पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया ने बताया कि मोदी जी अपने आसपास के छोटे कर्मचारियों के गुणों को भी पहचानते थे. उन्होंने एक चपरासी की सुंदर लिखावट की तारीफ की और सुझाव दिया कि निमंत्रण पत्र उसी से लिखवाए जाएं.
49. वह छोटी-छोटी बातों पर सतर्क रहते है, एक बार मीडिया रूम के बैकड्रॉप पर अटल जी की तस्वीर तो थी, लेकिन भाजपा का प्रतीक चिन्ह गायब था. इस छोटी-सी कमी को केवल नरेन्द्र मोदी ने नोटिस किया.
50. 1975 के आपातकाल में मोदी सरदारजी का वेश धारण कर पुलिस को चकमा देकर निकले.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST