Hindi News / Indianews / Pm Modi Condoles Death Of Social Activist Ela Bhatt

समाज सेवी Ela Bhatt का 89 की उम्र में हुआ निधन, PM Modi ने जताया शोक

Ela Bhatt Passed Away: महिला अधिकार कार्यकर्ता और समाज सेवी इला भट्ट (Ela Bhatt) का आज 89 की उम्र में निधन हो गया। उनके सहयोगियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वो उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं। बुधवार यानी आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि इला भट्ट एक महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं। […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Ela Bhatt Passed Away: महिला अधिकार कार्यकर्ता और समाज सेवी इला भट्ट (Ela Bhatt) का आज 89 की उम्र में निधन हो गया। उनके सहयोगियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वो उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थीं। बुधवार यानी आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि इला भट्ट एक महिला अधिकार कार्यकर्ता थीं। साथ ही वो स्व-रोजगार महिला संघ (सेवा) की संस्थापक भी थीं। इला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक जताया है।

SEWA ने ट्वीट कर की निधन की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, इला भट्ट के निधन की पुष्टि करते हुए सेवा, भारत ने भी ट्वीट किया कि, ये अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जा रहा है कि हम अपनी प्रिय और सम्मानित संस्थापक श्रीमती इलाबेन भट्ट के निधन की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने महिला श्रमिकों के अधिकारों को लेकर एक अग्रणी भूमिका निभाई है। हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहेंगे।

तहव्वुर राणा तो फांसी तक पहुंचाएगा भारत का ये नामी वकील, कैसे लड़ेगा 35 साल के करियर का सबसे बड़ा केस?

Ela Bhatt Passed Away

पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक

वहीं पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, “इलाबेन भट्ट के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें युवाओं के बीच महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के उनके कार्यों के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति”

Tags:

latest news in hindiNarendra Modinational news hindi newsPM ModiPM Modi TweetPm Narendra Modi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue