Live TV
Search
Home > देश > PM मोदी ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान की सराहना की, काशी का ब्रेस्ट स्क्रीनिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चर्चा का विषय!

PM मोदी ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान की सराहना की, काशी का ब्रेस्ट स्क्रीनिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चर्चा का विषय!

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से संवाद के दौरान PM मोदी ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान की विशेष रूप से सराहना की. AI थर्मल तकनीक से महिलाओं की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर जांच के जरिए काशी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड एक बार फिर चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं क्या है यह महिला कल्याणकारी मिशन.

Written By:
Last Updated: 2026-09-05 14:55:15

Mobile Ads 1x1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में हों या विदेश में, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के नए और सराहनीय कामों की तारीफ करना कभी नहीं भूलते. ऐसा ही एक नजारा शनिवार को दिल्ली में उस समय देखने को मिला, जब वे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे.

शिक्षकों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सहयोग से चलाए जा रहे ‘नमो शक्ति रथ’ का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं काशी का सांसद हूं और मैंने वहां स्तन कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया था.मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब महिलाएं खुद आगे आकर अपनी जांच करा रही हैं. पहले ऐसा नहीं होता था. इसके साथ ही एक ही दिन में सबसे अधिक जांच का विश्व रिकॉर्ड बनना भी एक बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहा.’

‘नमो शक्ति रथ’ अभियान की बड़ी सफलता

स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा ‘नमो शक्ति रथ’ अभियान काफी सफल रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं की मुफ्त जांच करना और जांच के दौरान कोई समस्या दिखने पर उनके आगे के इलाज और टेस्ट की व्यवस्था करना है. इसी तरह के स्वास्थ्य प्रयासों के चलते वाराणसी इस समय उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.

क्या है नमो शक्ति रथ?

नमो शक्ति मिशन या नमो शक्ति रथ महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी एक विशेष पहल है, जिसके तहत एआई (AI) तकनीक की मदद से गांव-गांव जाकर महिलाओं की मुफ्त में ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाती है.

आपको बताते चलें कि यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के सहयोग से चलाया जा रहा है. इसके लिए फाउंडेशन की तरफ से 20 विशेष एम्बुलेंस (रथ) दिए गए हैं.

बिना छुए और बिना दर्द के होती है जांच

महिलाओं की निजता और आराम को ध्यान में रखते हुए इस जांच में ‘थर्मल इमेजिंग’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें बिना किसी दर्द या शारीरिक स्पर्श के शरीर के तापमान के जरिए कैंसर के लक्षणों का पता लगाया जाता है. जिले में अब तक 6,500 से अधिक महिलाओं की मुफ्त जांच की जा चुकी है, और कोई भी महिला इस सुविधा का लाभ उठा सकती है.

Tags:

MORE NEWS