Kerala Thrissur Road Accident: केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे में कार में सवार आठ स्टूडेंट्स की मौत हो गई. यह हादसा कैपामंगलम के पास पनम्बिकुन्नू में नेशनल हाईवे पर हुआ. पुलिस के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने शनिवार को हादसे की खबर दी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरने वाले लोग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के स्टूडेंट्स थे.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ. खबर है कि युवाओं की कार सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई.
शव बरामद
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर, स्थानीय लोग, पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं. कार में फंसे शवों को निकालने के लिए बचाव और राहत ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है.
STORY | Eight killed as car rams into parked lorry in Keralam’s Thrissur
Eight people, believed to be students from neighbouring Tamil Nadu, have been killed in a tragic road accident in central Keralam’s Thrissur district, police said on Saturday.
READ: https://t.co/PSaeLyLfQS… pic.twitter.com/q4p095dcCY
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2026
तमिलनाडु के रहने वाले थे स्टूडेंट
पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट में शामिल कार तमिलनाडु में रजिस्टर्ड थी. शुरुआती जानकारी के आधार पर, ऐसा माना जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग स्टूडेंट थे और तमिलनाडु के रहने वाले थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार गुरुवायूर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी, तभी काइपामंगलम के पास पनम्बिकुन्नू में नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई. पुलिस ने एक्सीडेंट के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.