<
Categories: देश

पीएम मोदी ने मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में किया दंडवत प्रणाम, 4,400 करोड़ परियोजनाओं की दी सौगात

नरेंद्र मोदी मदुरै दौरा: पीएम मोदी रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दंडवत प्रणाम भी किया और साथ ही तमिल नाडू को 4,400 करोड़ परियोजनाओं की सौगात दी.

Narendra Modi Madurai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. PM का मंदिर दौरा मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले पर हुए विवाद के बैकग्राउंड में हुआ, जिसमें अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के भक्तों को थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर दीपा थून पर पारंपरिक दीया जलाने की इजाजत दी गई थी.

पीएम मोदी ने मंदिर में दंडवत किया प्रणाम

इसके बाद पीएम मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर भी गए. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और दंडवत प्रणाम किया. मंदिर के पुजारियों ने पीएम को भगवान की तस्वीर भेंट की.

तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन

पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया. इसके बाद मोदी ने मदुरै में सभा को संबोधित किया. मोदी ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा. हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले पीएम ने किया दौरा

PM मोदी का मदुरै दौरा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हुआ है, जहां AIADMK-BJP की अगुआई वाला गठबंधन DMK-कांग्रेस गठबंधन पर जीत हासिल करना चाहता है. विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की चुनावी राजनीति में एंट्री से चुनाव तीन-तरफ़ा मुकाबले में बदल सकते हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST