<
Categories: देश

‘लोकतंत्र की जननी…’., PM मोदी ने यूनिक स्टाइल में दी नवरात्रि की बधाई, देख हर कोई रह गया दंग!

PM Modi Navratri Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर देशवासियों को एक अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उनके इस खास संदेश ने लोगों का ध्यान खींच लिया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

PM Modi Navratri Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का त्योहार आस्था, भक्ति और शक्ति की पूजा के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा अपने भक्तों से मिलने धरती पर आती हैं और सच्ची श्रद्धा से की गई उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार करती हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि आज गुरुवार, 19 मार्च से शुरू हो रही है.इस शुभ घड़ी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संदेश देते हुए उन्हें हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

आपको एवं आपके परिवार को शुभकामनाएं.-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ‘मेरे प्यारे देशवासियों भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मैं आपको एवं आपके परिवार को शुभकामनाएं. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की यह पावन तिथि हमारी प्राचीन वैज्ञानिक कालगणना पद्धति का मान-बिन्दु है. आज से नवीन युगाब्द वर्ष, 5128 एवं नव विक्रम संवत्सर, 2083 का शुभारंभ हो रहा है. यह प्राचीन कालगणना हजारों वर्ष की हमारी सांस्कृतिक जीवंतता का एक प्रमाण भी है. आज से अगले 9 दिनों तक हम चैत्र नवरात्रि का उत्सव भी मनाएंगे. नवरात्रि का यह पर्व हमें शक्ति और साधना के साथ-साथ त्याग और तितिक्षा का अवसर भी देता है. अनेक साधक इस दौरान आहार और सुविधाओं को छोड़कर अनुशासन और संयम के मार्ग पर चलते हैं. नवरात्रि का यह पर्व शक्ति के विविध 9 स्वरूपों की साधना का पर्व भी है’.

समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं-पीएम मोदी

उन्होने आगे लिखा कि ‘ यह हमारे उपनिषदों के उस “एकोऽहं बहुस्याम्” विचार का प्रतिबिंब है जो हमें एक ही ईश्वर को अनेक रूपों में देखने की दृष्टि देता है. यह दृष्टि ही भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में स्थापित करती है और ‘विविधता में एकता’ को हमारा सहज स्वभाव बनाती है. नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, मैं माता आदिशक्ति से समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं.’

उगादी को लेकर दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री मोदी ने उगादी के शुभ अवसर पर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को लिखा कि बसंत के आगमन और नई शुरुआत की भावना का जश्न मनाएं.

गुड़ी पड़वा को लेकर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को लिखा कि नए साल को जीत, खुशहाली और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाएं।

कब होगा समापन?

नवरात्रि का समापन 27 मार्च शुक्रवार को होगा इस नौ दिन के त्योहार में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. हर दिन देवी के एक खास रूप को समर्पित होता है, और भक्त उसी के अनुसार पूजा करते हैं. इन दिनों में, भक्त व्रत रखते हैं, देवी दुर्गा की आरती (पवित्र अग्नि अनुष्ठान) करते हैं, और अपने घरों में कलश स्थापित करके देवी का आह्वान करते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

थाईलैंड में 21 साल के युवाओं के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, लॉटरी के जरिए चुनी जा रही देश की भावी सेना!

थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:31 IST