राजनीति को चाहिए 'ताजा खून'! PM मोदी ने 1 लाख नए युवाओं को नेता बनाने के लिए किया ऐसा एलान, जिससे वंशवाद की जड़ें हिल जाएंगी. जानिए क्या है मोदी का मास्टरप्लान?
आज मंगलवार, 20 जनवरी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण कर लिया है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. इस ख़ास दिन पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह 1 लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाना, जिनके परिवार में कोई भी सदस्य राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रखता हो. PM मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा भारत के भविष्य के लिए नए नेतृत्व की पौध तैयार करना चाहती है.
आपको बताए दें कि पीएम मोदी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए बड़े ही सहज भाव से कहा, “सबसे बड़ा गर्व इस बात का है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं. नितिन नबीन जी हम सभी के बॉस हैं, हमारे अध्यक्ष हैं.’ PM मोदी ने आगे कहा कि युवा मोर्चा से लेकर मंत्री बनने तक नितिन नबीन ने अपनी काबिलियत साबित की है. सिर्फ भाजपा को सम्हालना ही उनका दायित्व नहीं है साथ ही एनडीए के भी सभी सहयोगियों को सम्हालने की जिम्मेदारी भी उनकी है. नितिन नबीन जी ने युवा मोर्चा से लेकर सरकार में मंत्री बनने तक खुद को साबित किया है. भाजपा के विस्तार के साथ कार्यकर्ता के निर्माण की जरूरत है. भाजपा का नेतृत्व अनुभव से चलता है संगठन से समृद्ध होता है.
PM मोदी ने आगे कहा ‘शून्य से शिखर तक का सफर भाजपा ने देखा है, अटलजी आडवाणी,डॉक्टर जोशी से लेकर वेंकैया नायडू,नितिन गडकरी,राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सभी का योगदान रहा है भाजपा के विस्तार में संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा के अनुशासन कार्यकर्ता केंद्रित सोच का परिणाम है.
इस बीच PM मोदी ने वंशवाद पर भी जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा “मैं चाहता हूँ कि देश के एक लाख ऐसे युवा राजनीति में आएं जिनके माता-पिता, भाई-बहन या परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में न हो. राजनीति को ताज़ा खून और नई सोच की जरूरत है.”
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहाँ एक परिवार ने पार्टी पर कब्जा कर रखा है, जिससे वे अपनी हार की समीक्षा भी नहीं कर पाते। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि कांग्रेस की ये ‘बीमारियां’ भाजपा में नहीं आनी चाहिए.
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…
Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…