<
Categories: देश

पीएम मोदी के दौरे से पहले अधिकारियों की करतूत, बुजुर्ग महिला के खेत में फेंके पत्थर; दीं गालियां

पीएम मोदी के असम दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला अधिकारियों से झगड़ा करती नजर आ रही है.

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय असम के दौरे पह रहेंगे. 19-20 दिसंबर के दौरे के बीच वे नामरूप के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने दौरे की तैयारियों के तहत एक बुजुर्ग महिला के खेतों में खड़े पके हुए धानों पर पत्थर और रेत डाल दी. इसके कारण उसकी फसल बर्बाद हो गई. इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें वो अधिकारियों को खरीखोटी सुनाती नजर आई. 

इस घटना से बुजुर्ग महिला के साथ ही स्थानीय किसानों की खड़ी फसलों को भी नुकसान हो गया. बुजुर्ग महिला और लोगों ने इसको लेकर आक्रोश जताते हुए अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई. इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं. बता दें कि स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम की तैयारियां करने वाले अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान अधिकारियों ने किसानों की फसल और रोज़ी-रोटी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. 

खेतों में अचानक रेत और पत्थर डालने से फसलें नष्ट

उनका कहना है कि खेतों में पड़ी धान की फसलों की कटाई की तैयारी चल रही थी. उन फसलों पर अचानक रेत और पत्थर डाल दिए गए. इससे किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं. किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत से उगी फसल बर्बाद की गई है. इसके लिए उन्होंने प्रशासन से मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.  

बुजुर्ग महिला ने अधिकारियों को सुनाई खरीखोटी

इसी दौरान बुजुर्ग महिला की एक वीडियो भी वायरल हो रही है. जिनकी जमीन पर खड़ी धान की फसल भी इसके कारण नष्ट हो गई. उन्होंने गुस्से में अधिकारियों से सवाल पूछे. उन्होंने गुस्से में कहा कि अधिकारी  “इंसान हैं या राक्षस”. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को असम की भाषा में काफी खरी-खोटी भी सुनाई. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST