<
Categories: देश

संसद में ‘डॉगगेट’ विवाद, रेणुका चौधरी का देखने को मिला आक्रामक रुख

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी (Renuka Chawdhury) एक बार फिर से सुर्खियों में नज़र आ रही हैं. उन्होंने संसद भवन परिसर (Parliament House Complex) में अपनी गाड़ी में एक आवारात कुत्ता (Stray Dog) लाने की वजह से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

Renuka Chawdhury New Controversy: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने संसद भवन परिसर में अपनी गाड़ी में एक आवारा कुत्ता लाने की वदह से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. इस विवाद के बाद से उन पर नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

रेणुका चौधरी पर उल्लंघन का लगा आरोप

विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव की ख़बर पर रेणुका चौधरी ने विवाद बयान देते हुए कहा कि जब यह प्रस्ताव लाया जाएगा, तो वह इसका अच्छी तरह से मुंहतोड़ जवाब देंगी. तो वहीं, दूसरी तरफ मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने ‘भौं..भौं’ कहकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह आवारा जानवारों को उठाकर पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं, और आवारा कुत्ते को बचाने के खिलाफ किसी तरह का कोई कानून नहीं है.  इतना ही नहीं, उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग अंदर बैठे हैं वो काटते हैं, कुत्ते नहीं काटते हैं”

यहां देखें पूरा वीडियो 

रेणुका चौधरी कार्रवाई का बचाव करती आईं नज़र

इस दौरान रेणुका चौधरी अपने विवादित बयान का बचाव करतीं हुईं भी नज़र आईं. जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी तरह के नियमों का उल्लघंन नहीं किया है. तो वहीं, उन्होंने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि “अगर वह मेरे खिलाफ विशेष अधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो लेकर आए मेरे ऊपर किसी भी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता है.”

रेणुका चौधरी के बयान पर राहुल गांधी की टिप्पणी

तो वहीं, रेणकुा चौधरी के इस बयानम पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे विवाद पर शिकंजा कसते हुए कहा कि “लगता है कि आजकल चर्चा का विषय यही हो गया है” और “बेचारे कुत्ते ने क्या किया है”. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पालतू जानवरों को लाने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्हें (अंदर बैठे लोगों को) अनुमति है, जिससे विवाद में नया मोड़ देखने को मिला. 

Darshna Deep

Recent Posts

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST