President Office Shift Shimla: ये बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत के राष्ट्रपति साल में एक बार शिमला जाते हैं और उनका ऑफिस वहीं शिफ्ट होता है. आइए जानते हैं कि वो इस बार कब जा रही और आखिर क्यों वहां पर जाया जाता है?
President Office Shift Shimla: भारत का राष्ट्रपति कौन है ये तो हर कोई जानता हैं और जो नहीं भी जानता मैं उन्हें बता दूं कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राष्ट्रपति का ऑफिस साल में एक बार शिमला शिफ्ट होता है. अगर नहीं तो आइए जानते हैं. भारत की राष्ट्रपति का ऑफिस नई दिल्ली से छह दिन के लिए शिमला शिफ्ट किया जा रहा है. द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक दिल्ली में नहीं रहेंगी वो शिमला में होंगी. इसका कारण ये भी है कि उनक जो घर है वो शिमला है और हैदराबाद में है. हिमाचल सरकार ने उनके आने की सभी तैयारी कर ली है और राष्ट्रपति अपना सारी जरूरी फाइलें वहां पर लेकर जाएंगी और वहीं से काम होगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में केवल तीन राष्ट्रपति निवास हैं और जो सबसे पुराना है वो शिमला के मशोबरा में है. ये शिमला से 12 किलोमीटर दूर है और ये 10-20 नहीं पूरे 175 साल पुराना है. वहां पर लकड़ी और मिट्टी की दीवारें हैं और यहां की खास बात ये है कि यहां की दीवारों पर भूकंप का कोई असर नहीं होता.
इस जगह की खास बात ये है कि वहां की इमारते धज्जी निर्माण शैली की बनी हुई हैं जिससे गर्मी में एक दम ठंडा रहता है घर और ठंडी में एक दम गर्म. राष्ट्रपति के मशोबरा स्थित निवास में एक बहुत सुंदर सा सेब का बगीचा भी है और वहां पर तीन सौ से ज्यादा सेब के पौधे है.
मशोबरा निवास में एक ट्यूलिप गार्डन भी है जो बेहद ही सुंदर है और इसका शुभारंभ 3 साल पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ही किया था. यहां डेनमार्क, वेलेमार्क, जंबोपिक आदि किस्मों के ट्यूलिप के सुंदर फूल खिले हैं और तो और पूरी इमारत के आस-पास पेड़ पौधे हैं जिससे सब भरा-भरा नजर आता है. मशोबरा के निवास से पूरा 360 डिग्री का नजारा भी दिखता है.
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…
Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…