<
Categories: देश

PM Modi के वो फैसले, जिन्हें माना जाता था लगभग नामुमकिन? जान गए तो कहेंगे ‘मोदी है तो मुमकिन है!’

Narendra Modi Turns 75: आज हम आपको उनके ऐसे फैसलों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ़ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियों में रहे. तो आइए जानते हैं कि पीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कौन से ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनकी वजह से उनकी चर्चा होती है और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.

Narendra Modi Birthday: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है. पीएम मोदी ने केंद्र की सत्ता में आने के बाद कई अहम फैसले लिए, जिसका असर दशकों और सदियों तक रहेगा. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के अलावा, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भी इसमें शामिल है. इन दोनों ही मुद्दों को लेकर आम और खास ‘लोगों’ का यही मानना ​​था कि यह नामुमकिन है. इस पर सिर्फ़ राजनीति ही की जा सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने इन दोनों ही मुद्दों पर सख़्त फ़ैसला लिया. इसी का असर है कि राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सुलझ गया है और अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में तुलनात्मक रूप से ज़्यादा शांति है. इसी दौरान लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग किया गया और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया. इस पर विशेषज्ञों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह सच है कि मोदी सरकार के इन फ़ैसलों को सदियों तक याद रखा जाएगा.

ऐसे में आज हम आपको उनके ऐसे फैसलों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ़ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियों में रहे. तो आइए जानते हैं कि पीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कौन से ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनकी वजह से उनकी चर्चा होती है और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.

वे नेता जो प्रधानमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री भी रहे, PM मोदी के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से नाम? जानकर चौंक जाएंगे!

अनुच्छेद 370- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को बताया था कि उनके पास बड़े फैसले लेने की ताकत है. दरअसल, इसी दिन उन्होंने अपने घोषणापत्र के एक अहम वादे और 370 पर फैसला लिया था जो लंबे समय से विवादों में था. अनुच्छेद 370 को खत्म करने के साथ ही केंद्र सरकार ने कश्मीर के विशेषाधिकारों को खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए.

सीएए-एनआरसी- पीएम मोदी ने 10 जनवरी 2020 को नागरिकता संशोधन कानून लागू किया और इस फैसले को भी उनका ऐतिहासिक फैसला माना गया. इस कानून के ज़रिए भारत के पड़ोसी देश से आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का वादा किया गया था. हालाँकि, इसे लेकर देश में काफी विवाद भी हुआ था.

बालाकोट एयर स्ट्राइक– जब भारत में पुलवामा में हमला हुआ, तो पाकिस्तान को जवाब देने के लिए पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक करने का फैसला किया. भारतीय सेना ने 26 फरवरी 2019 को एयर स्ट्राइक की और पाकिस्तान में भारी बमबारी कर उसे करारा जवाब दिया.

नोटबंदी- यह नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है. पीएम मोदी ने यह निर्णय 8 नवंबर 2016 को लिया था, जिसमें उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. हालाँकि, बाद में इसकी काफी आलोचना हुई, लेकिन इतिहास पीएम मोदी के इस फैसले को हमेशा याद रखेगा.

लॉकडाउन- जब देश में कोरोना वायरस दस्तक दे रहा था, तब पीएम मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। यह फैसला हमेशा याद रखा जाएगा। हालाँकि यह समय की माँग थी, लेकिन पीएम मोदी ऐसा ऐलान करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे.

सर्जिकल स्ट्राइक- पाकिस्तान के खिलाफ यह फैसला लेकर पीएम मोदी ने बता दिया था कि अब पाकिस्तान भारत की तरफ आँख उठाकर देखने की हिम्मत न करे. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान में फैल रहे आतंक का जवाब दिया था.

राम मंदिर का शिलान्यास- 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी और भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो गया. यह खास पल इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो गया है.

तीन तलाक कानून- तलाक के तीन अहम तरीके हैं, जिनमें तलाक-उल-बिद्दत, तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन शामिल हैं. मोदी सरकार ने तलाक-उल-बिद्दत को असंवैधानिक घोषित कर दिया था, जिसे अक्सर तीन तलाक कहा जाता है. पीएम मोदी ने यह फैसला 19 सितंबर 2018 को लिया था.

जब बचपन में मगरमच्छ को घर ले आए PM modi, मचा गया था हड़कंप, फिर मां से मिली थी ये सीख

Ashish kumar Rai

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST