<
Categories: देश

PM Narendra Modi की 12 अनसुनी बातें जो पहले आपको नहीं होगी पता

PM Narendra Modi: पीएम नरेन्द्र मोदी के 75 जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़ी 12 अनसुनी बाते बताएंगे जो शायद आपको मुश्किल ही पता होगी.

PM Narendra Modi Unknown Facts: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी राजनीति से लेकर जीवनशैली तक, हर पहलू पर लोग चर्चा करते हैं। लेकिन उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंग हैं जो आम लोगों को कम ही पता हैं. आज उनके जीवन से जुड़ी ऐसी 12 खास अनसुनी बातें (Untold Story) जानेगें, जिनसे हमें उनके व्यक्तित्व को और गहराई से समझने का अवसर मिलता है.

1. काम से कभी नहीं लिया अवकाश

नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली बेहद अनुशासित मानी जाती है. जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके मित्र केदार तांबे ने उनसे पूछा कि वे कब ब्रेक लेंगे, मोदी का सीधा जवाब था इस जन्म में नहीं, समय मिला तो अगले जन्म में. 

2. चपरासी की लिखावट की सराहना

पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया ने बताया कि मोदी जी अपने आसपास के छोटे कर्मचारियों के गुणों को भी पहचानते थे. उन्होंने एक चपरासी की सुंदर लिखावट की तारीफ की और सुझाव दिया कि निमंत्रण पत्र उसी से लिखवाए जाएं. 

3. छोटी-छोटी बातों पर सतर्क नजर

पत्रकार कंचन गुप्ता ने याद किया कि पार्टी मुख्यालय में मीडिया रूम के बैकड्रॉप पर अटल जी की तस्वीर तो थी, लेकिन भाजपा का प्रतीक चिन्ह गायब था. इस छोटी-सी कमी को केवल नरेन्द्र मोदी ने नोटिस किया. 

4. फिटनेस का रहस्य

AIMS निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि पीएम मोदी अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं. योग, व्यायाम और संतुलित आहार उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. चाहे यात्रा पर हों या व्यस्त कार्यक्रमों में, वे स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं होते.

5. विचारधारा को जीत से ऊपर रखा

RSS कार्यकर्ता अपूर्व मनियार ने साझा किया कि 1990 के दशक में टिकट बंटवारे पर चर्चा के दौरान मोदी जी ने कहा कि उम्मीदवार केवल जीतने वाला नहीं होना चाहिए, बल्कि पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाने वाला होना चाहिए.

6. जमीन नापने का अनोखा तरीका

1985 में RSS शिविर की तैयारी के दौरान मोदी ने पैदल मापने के बजाय जीप के मीटर से मैदान की दूरी मापने का सुझाव दिया. इस घटना से सभी लोग चौक गए कि कोई गाड़ी की मदद से सटीक माप कैसे ले सकता है.

7. चुनाव प्रचार की अनोखी टिप्स

पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने याद किया कि मोदी जी ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि प्रचार के दौरान जेब में टॉफियां रखें और बच्चों को बांटे. यह छोटी-सी बात मतदाताओं के दिल जीतने का अनोखा तरीका थी.

8. आपातकाल के दिनों में पुलिस को चकमा

1975 के आपातकाल में मोदी सरदारजी का वेश धारण कर पुलिस को चकमा देकर निकले. 

9. राज्यसभा में प्रवेश से इंकार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि राज्यसभा के उपसभापति चुनाव के समय, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा सदस्य होने के कारण सदन में प्रवेश करने से इनकार कर दिया था. 

10. एथलीटों के साथ सहज व्यवहार

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने कहा कि मोदी जी से बातचीत करते हुए कभी नहीं लगा कि वे प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं. उनका विनम्र और आत्मीय व्यवहार खिलाड़ियों को सहज बना देता है.

11. पीवी सिंधु को मिली प्रेरणा

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने साझा किया कि मोदी जी की प्रशंसा और प्रोत्साहन ने उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा दी. उनकी सराहना खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला क्षण बनती है.

12. दीपा मलिक के प्रति चिंता

पैरा एथलीट दीपा मलिक ने याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री ने भीड़ से उन्हें चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा और खुद उनके सिर की रक्षा की.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST