<
Categories: देश

जब बचपन में मगरमच्छ को घर ले आए PM modi, मच गया था हड़कंप, फिर मां से मिली थी ये सीख

Narendra Modi Turns 75: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. पीएम मोदी से जुड़े कई रोचक किस्से हैं, जिनमें एक बार बचपन में वे नदी से एक मगरमच्छ के बच्चे को उठाकर घर ले आए थे. फिर अपनी मां की सीख से सबक लेते हुए उन्होंने मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया.

Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. पीएम मोदी से जुड़े कई रोचक किस्से हैं, जिनमें एक बार बचपन में वे नदी से एक मगरमच्छ के बच्चे को उठाकर घर ले आए थे. फिर अपनी मां की सीख से सबक लेते हुए उन्होंने मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया. पीएम मोदी ने यह किस्सा मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ साझा किया था.

यह किस्सा पहली बार टीवी पर 12 अगस्त 2019 को दिखा, जब पीएम नरेंद्र मोदी नेशनल जियोग्राफिक चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नज़र आए। इस शो के लोकप्रिय होस्ट और अपने हैरतअंगेज कारनामों से दुनिया को हैरान करने वाले बेयर ग्रिल्स भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई थी। शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखी।

74 की उम्र में क्यों हैं PM Modi इतने फिट? जानिए इनका डेली रुटिन

पीएम मोदी ने सुनाई मगरमच्छ वाली कहानी

जब ग्रिल्स और पीएम मोदी नदी के बीचों-बीच नाव पर थे, तब पीएम मोदी ने ग्रिल्स के साथ बचपन की एक कहानी साझा की। पीएम मोदी ने बताया कि कैसे बचपन में एक बार वे एक मगरमच्छ के बच्चे को घर लाए थे. पीएम मोदी ने ग्रिल्स को बताया कि वे बहुत गरीबी में रहते थे. घर में नहाने के लिए बाथरूम तक नहीं था. ऐसे में उन्हें नहाने के लिए नदी किनारे जाना पड़ता था. एक बार उन्होंने नदी किनारे एक मगरमच्छ के बच्चे को देखा। वे उसे उठाकर घर ले आए. जब ​​उनकी माँ को यह बात पता चली, तो उन्होंने समझाया कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद, उन्होंने मगरमच्छ को वापस नदी किनारे छोड़ दिया.

बचपन से ही प्रकृति से लगाव

शो के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही प्रकृति से बहुत लगाव रहा है. इसीलिए उन्होंने हिमालय की यात्रा भी की है। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर हम प्रकृति से लड़ते हैं, तो नुकसान हमारा ही होता है और अगर हम प्रकृति को स्वीकार करते हैं, तो वह भी हमें स्वीकार करती है.

वे नेता जो प्रधानमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री भी रहे, PM मोदी के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से नाम? जानकर चौंक जाएंगे!

Ashish kumar Rai

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST