<
Categories: देश

Watch Video: मुंबई में प्रिंस विलियम बने ऑटो ड्राइवर, पीछे बैठीं केट मिडलटन! शाही कपल का देसी अंदाज देख हैरान रह गए लोग

Prince William Auto Ride: मुंबई में प्रिंस विलियम का देसी अंदाज देखने को मिला. वे खुद ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए, जबकि केट मिडलटन पीछे बैठी थीं. शाही कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Prince William Auto Ride: ब्रिटेन के शाही परिवार की शान और रुतबे से तो हर कोई वाकिफ है. प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन अक्सर महंगी कारों और शाही काफिले में नजर आते हैं. लेकिन इस बार दोनों का एक ऐसा अंदाज सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुंबई में प्रिंस विलियम खुद ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए, जबकि उनकी पत्नी केट मिडलटन पीछे की सीट पर बैठी दिखाई दीं. शाही जोड़े का यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते दिखे प्रिंस विलियम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रिंस विलियम हरे रंग का ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं. इस ऑटो पर ‘द अर्थशॉट प्राइज’ (The Earthshot Prize) लिखा हुआ है. खास बात यह है कि ऑटो की पिछली सीट पर प्रिंसेस केट मिडलटन बैठी दिखाई दे रही हैं. आमतौर पर लग्जरी कारों में सफर करने वाले शाही कपल को इस तरह ऑटो की सवारी करते देख लोग हैरान रह गए. दोनों का यह अंदाज काफी अलग और दिलचस्प नजर आया.

पत्नी के लिए खोला ऑटो का दरवाजा

ऑटो से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम ने पहले खुद ड्राइविंग सीट से नीचे उतरकर पत्नी केट मिडलटन के लिए दरवाजा खोला. इसके बाद केट मुस्कुराते हुए ऑटो से बाहर निकलीं. फिर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और साथ-साथ कार्यक्रम में एंट्री की. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई. उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

क्या है ‘द अर्थशॉट प्राइज’?

प्रिंस विलियम ने साल 2020 में ‘द अर्थशॉट प्राइज’ की शुरुआत की थी. इसका मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए काम कर रहे लोगों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है. इस पहल के तहत प्रदूषण कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, पेड़-पौधों और वन्यजीवों को बचाने जैसे क्षेत्रों में नए और बेहतर समाधान खोजने वालों को सम्मानित किया जाता है. ऐसे में प्रिंस विलियम का इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाकर कार्यक्रम में पहुंचना भी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश देता नजर आया.

केट मिडलटन का एलिगेंट लुक

मुंबई के इस कार्यक्रम में शाही जोड़े का अंदाज ही नहीं, बल्कि उनका पहनावा भी चर्चा में रहा. प्रिंस विलियम ने लाइट ब्लू और सफेद धारियों वाला फॉर्मल ब्लेजर पहना था. इसके साथ उन्होंने सफेद शर्ट, डार्क पैंट और फॉर्मल जूते पहने थे. उनका लुक काफी स्मार्ट और क्लासी लग रहा था. वहीं, प्रिंसेस केट मिडलटन लेमन येलो कलर के पैंट-सूट में नजर आईं. खुले बाल, हल्का मेकअप और सादगी भरा अंदाज उनके लुक को खास बना रहा था. उन्होंने अपने पहनावे को ज्यादा एक्सेसरीज के बिना ही बेहद खूबसूरती से पूरा किया.

ये भी पढ़ें : Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

भारत दौरे पर हैं प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

बता दें कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन इन दिनों भारत दौरे पर हैं. दोनों 17 नवंबर को मुंबई में ‘द अर्थशॉट प्राइज 2026’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बांद्रा-वर्ली सी लिंक प्रोमेनेड पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे इस साल के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की. ये सभी लोग पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए काम कर रहे हैं. मुंबई में शाही जोड़े का ऑटो रिक्शा में पहुंचना इस कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गया. जहां एक तरफ उनका देसी अंदाज लोगों को पसंद आया, वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी चर्चा में रहा.

ये भी पढ़ें :  Rahul Gandhi Girlfriend: कहां है राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड? खुद दिया इस सवाल का जवाब; पहली बार डेट को लेकर भी खोले राज़

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IPL 2027 Retention Day: 10 टीमों में आज बड़े फैसले, जानें किन स्टार खिलाड़ियों पर लटकी रिलीज होने की तलवार

IPL 2027 Retention Day पर 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जमा…

Last Updated: November 17, 2026 12:15:40 IST

‘I Love You’ के बाद अब अनफॉलो! ईशा और अविनाश के रिश्ते में आई दरार? मां की पोस्ट ने मचाई सनसनी!

Eisha Singh-Avinash Mishra: ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.…

Last Updated: November 17, 2026 12:04:24 IST

Crime: सगे भतीजे के साथ अवैध संबंध, भतीजियों ने अपनी ही बुआ किया मर्डर; हैरान कर देगी ये प्रेम कहानी

Rajkot Murder Case: 11 नवंबर को राजकोट जिले के जेतपुर तालुका में नवागढ़ रेलवे स्टेशन…

Last Updated: November 17, 2026 11:50:35 IST

Senco Gold के लिए फेस्टिव सीजन बना गेमचेंजर! 26% बढ़ी बिक्री, क्या अब शेयर दिखाएगा दमदार रिटर्न?

Senco Gold की फेस्टिव बिक्री 26% बढ़कर ₹2,426 करोड़ पहुंची. रिकॉर्ड सेल्स के बीच शेयर…

Last Updated: November 17, 2026 11:10:48 IST

Jharkhand Crime News: बेडरूम में पत्नी संग प्रेमी, गुस्से में पति ने काट डाली दोनों की गर्दन; डबल मर्डर से मची चीख-पुकार

Jharkhand Crime News: फेसबुक प्रेम के चलते लोहरदगा में रविवार रात पति ने पत्नी और…

Last Updated: November 17, 2026 10:32:29 IST

Campa Cola के लिए रिलायंस खोलेगी खजाना! कर्नाटक में ₹1,600 करोड़ का बड़ा निवेश

रिलायंस कर्नाटक के विजयपुरा में ₹1,600 करोड़ से Campa Cola प्लांट लगाएगी. इससे 5,000 से…

Last Updated: November 17, 2026 10:28:32 IST