Eisha Singh-Avinash Mishra: ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें तेज हो गई हैं. ईशा की मां की पोस्ट ने भी चर्चा बढ़ा दी है.
Eisha Singh Avinash Mishra
Eisha Singh-Avinash Mishra: टीवी की चर्चित जोड़ी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक बार फिर चर्चा में है. इस बार दोनों अपने प्यार को लेकर नहीं, बल्कि रिश्ते में अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ऐसी चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसकी वजह ईशा सिंह का एक सोशल मीडिया कदम और उनकी मां की एक पोस्ट बताई जा रही है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते में दरार की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है.
दरअसल, फैंस ने हाल ही में नोटिस किया कि ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अविनाश मिश्रा को अनफॉलो कर दिया है. हैरानी की बात यह है कि अविनाश अब भी ईशा को फॉलो कर रहे हैं. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी है. हालांकि, सिर्फ अनफॉलो करने से उनके रिश्ते में अनबन होने की पुष्टि नहीं होती.
ईशा के अनफॉलो करने के बीच उनकी मां की एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में आ गई है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, – समय हर व्यक्ति को उसके कर्मों का दर्पण अवश्य दिखाता है. इसीलिए किसी के व्यवहार से कभी खुद को टूटने नहीं देना है. सही तरीका यही है कि शांत रहो और अपने रास्ते पर चलते रहो… क्योंकि उत्तर शब्द नहीं, समय देता है. ईशा की मां की इस पोस्ट को फैंस मौजूदा चर्चाओं से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है और न ही यह साफ किया है कि उनका इशारा किसकी तरफ है.
ईशा और अविनाश के रिश्ते में अनबन की खबरें इसलिए भी हैरान करने वाली हैं, क्योंकि करीब एक महीने पहले ही दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी का था. वीडियो में अविनाश कहते नजर आए थे, “मैं बहुत शुक्रगुजार और खुशकिस्मत हूं कि मेरी जिंदगी में ईशा है.” इस पर ईशा मुस्कुराते हुए कहती हैं, “आगे तो बोल.” इसके बाद अविनाश कहते हैं, आई लव यू, बेबी. जवाब में ईशा भी शर्माते हुए कहती हैं, ओके, आई लव यू टू. इस वीडियो को देखकर फैंस ने माना था कि दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दे दिया है.
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के घर में हुई थी. शो के दौरान दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रही. घर से बाहर आने के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए. हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को अच्छी दोस्ती बताया. वहीं, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतने के बाद भी अविनाश सबसे पहले ईशा के पास पहुंचे थे. उन्होंने ईशा को गले लगाया और उनके गाल पर किस किया था. ईशा ने भी जीत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “ट्रॉफी आ गई घर! कुछ जीत बेहद निजी होती हैं… बिल्कुल इसी तरह.
फिलहाल ईशा और अविनाश के बीच अनबन या ब्रेकअप की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो ईशा ने इस मामले पर कुछ कहा है और न ही अविनाश की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों के रिश्ते में सचमुच कोई दरार आ गई है. अब फैंस को इंतजार है कि इस पूरे मामले पर ईशा और अविनाश कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं.
ये भी पढ़ें : Amitabh Bachchan Viral Post: ‘बच गए…’ बम की धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन का वायरल पोस्ट, आखिर किस खतरे की ओर कर रहे हैं इशारा?
Iran Dirty Bomb Plot: अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है कि ईरान वॉशिंगटन…
IPL 2027 Retention Day पर 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जमा…
Rajkot Murder Case: 11 नवंबर को राजकोट जिले के जेतपुर तालुका में नवागढ़ रेलवे स्टेशन…
Prince William Auto Ride: मुंबई में प्रिंस विलियम का देसी अंदाज देखने को मिला. वे…
Senco Gold की फेस्टिव बिक्री 26% बढ़कर ₹2,426 करोड़ पहुंची. रिकॉर्ड सेल्स के बीच शेयर…
Jharkhand Crime News: फेसबुक प्रेम के चलते लोहरदगा में रविवार रात पति ने पत्नी और…