Pune: आरोपी महिला की पहचान सोनी संतोष जयभय के तौर पर हुई है. वह असल में नांदेड़ के कंधार की रहने वाली है और अभी वाघोली में बैफ रोड पर अपने परिवार के साथ रह रही है.
मां ने 11 साल के बेटे का गला काटा ( pc- canva)
Pune Shocker: पुणे में एक बेहद दर्दनाक हत्या की घटना सामने आई है जिसमें एक मां ने अपने ही बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला ने अपने बेटे का गला चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी और बेटी पर भी कई बार चाकू से वार किया. बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. यह घटना पुणे के वाघोली इलाके में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या पुणे के वाघोली इलाके के बैफ रोड पर हुई. एक महिला ने अपने ही घर में अपने 11 साल के बेटे का गला रेतकर हत्या कर दी. उसने अपनी 13 साल की बेटी पर भी कई वार किए. घर खून से लथपथ था. हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. वह बच गई, लेकिन उसकी हालत नाजुक है. उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आरोपी महिला की पहचान सोनी संतोष जयभय के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नांदेड़ के कंधार की रहने वाली है और अभी वाघोली के बैफ रोड पर अपने परिवार के साथ रह रही है. सोनी ने अपने 11 साल के बेटे साईराज संतोष जयभाय और 13 साल की बेटी धनश्री संतोष जयभाय पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में साईराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनश्री गंभीर रूप से घायल हो गई.
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस हरकत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह पारिवारिक झगड़ा था या मानसिक तनाव.
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…