Hindi News /
Indianews /
Punjab Police Pc Amritpal Singh Is Still Absconding Police Suspects Foreign Funding
अभी भी फरार है अमृतपाल सिंह, पंजाब पुलिस को है विदेशी फंडिंग का शक, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
Amritpal Singh Arrest News: खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पंजाब पुलिस ने इसी बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पंजाब पुलिस ने इस पीसी में ऑपरेशन अमृतपाल के संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया […]
Amritpal Singh Arrest News: खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पंजाब पुलिस ने इसी बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पंजाब पुलिस ने इस पीसी में ऑपरेशन अमृतपाल के संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि अभी भी अमृतपाल सिंह फरार है। आईजीपी पंजाब ने कहा कि पुलिस अमृतपाल को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें!
आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब पुलिस साफतौर पर यह कह रही है कि अभी गिरफ्तारी बाकी है । उसी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में शांति का माहौल है। साथ ही स्थिति नियंत्रण में है।
‘वारिस पंजाब दे’ के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। जिनके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब तक 114 तत्वों ने शांति-सदभाव में खलल डालने का प्रयास किया है। उन लोगों का राउंड अप और गिरफ्तार की जा रही है। इनमें से पहले दिन 78 लोगों को, दूसरे दिन 34 लोगों को और बीती रात दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही अब तक 10 हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने कहा, “हमें गंभीर रूप से शक है कि विदेशी फंडिग हो सकती है।”
उन्होंने कहा कि “अभी तक जो भी फैक्ट्स और स्थिति प्रकाश में आई है इससे हमें ISI एंगल का शक है।”
आईजीपी ने कहा कि जो हालात हैं उन्हें देखकर लग रहा है कि इसमें ISI शामिल है और विदेशी फंडिंग भी हो सकती है।
इसके साथ ही पुलिस ने कहा, राइफलें और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद हुई हैं। साथ ही खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के घर के दरवाजे पर AKF लिखा हुआ था। सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ‘आनंदपुर खालसा फौज’ नाम से एक जत्थेबंदी बनाने का प्रयास किया गया था।
पंजाब पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 4 लोगों को असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया है। इनमें दलजीत कलसी, भगवंत सिंह, बसंत सिंह, भगवंत सिंह और गुरमीत सिंह भुखनवाला हैं।
सुखचैन सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को भी डिब्रूगढ़ भेजा जा रहा है।