<
Categories: देश

श्रीजगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा भंग की कोशिश, युवक के जबरन प्रवेश पर पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

Shree Jagannatha Temple: श्रीजगन्नाथ मंदिर में एक संदिग्ध युवक ने सुबह के वक्त मंदिर की सुरक्षा भंग करने की कोशिश की।

Jagannath Temple Security Breach: पुरी का श्रीजगन्नाथ मंदिर, जो देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बुधवार सुबह अचानक सुर्खियों में आ गया। सुबह के शांत वातावरण में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने मंदिर का मुख्य द्वार खुलने से पहले ही जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया।

क्या हैं पूरा मामला?

सुबह लगभग मंदिर खुलने से कुछ समय पहले एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से मंदिर के पास पहुंचा। उसने अपनी गाड़ी राधा बल्लभ मठ के सामने खड़ी की और हाथ में डंडा लेकर सीधा सिंहद्वार की ओर बढ़ गया। मंदिर का मुख्य द्वार उस समय तक श्रद्धालुओं के लिए खोला नहीं गया था, लेकिन युवक ने बिना अनुमति जबरन प्रवेश करने की कोशिश की।

पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

जगन्नाथ मंदिर पुलिस (JTP) और स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी पहले से ही ड्यूटी पर मौजूद थे। जैसे ही युवक ने मुख्य द्वार पार करने की कोशिश की, पुलिस ने तुरंत उसे रोक लिया। रोकने पर युवक बहस करने लगा और प्रतिरोध भी किया। बताया जा रहा है कि वह चप्पल पहनकर मंदिर में घुसना चाहता था, जो मंदिर की परंपरा और नियमों के खिलाफ है। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और सीधे सिंहद्वार थाने ले जाया गया। वहां उसकी पहचान की जा रही है और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति की भी जांच करवाई जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसने यह कदम किसी मानसिक दबाव या असामान्य स्थिति में तो नहीं उठाया।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। जगन्नाथ मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है। ऐसे में सुरक्षा चूक किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। पुरी पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया है कि इस मामले की गहन जांच होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और भी मजबूत की जाएगी। मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से आसान हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:18:24 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST