<
Categories: देश

नॉर्थ ईस्ट विरोधी निकले राहुल गांधी, राष्ट्रपति मुर्मू के अनुरोध के बावजूद नहीं पहना ‘नॉर्थ-ईस्टर्न पटका’; BJP हुई हमलावर

Rahul Gandhi Controversy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर है. पूरा मामला ये है कि 'एट होम रिसेप्शन' के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुरोध के बावजूद भी राहुल गांधी ने पटका पहनने से इन्कार कर दिया. हालांकि, उन्होंने पटका हाथ में लिया लेकिन इसे नहीं पहना. कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथि इस पटके को ओढ़े हुए नजर आ रहे हैं.

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार (26 जनवरी, 2026) को कथित तौर पर ‘नॉर्थ-ईस्टर्न पटका’ पहनने से इनकार कर दिया, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रपति भवन में हुए ‘एट होम रिसेप्शन’ की थीम नॉर्थ-ईस्ट थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूरोपीय संघ के नेताओं, विदेशी राजदूतों और अन्य मेहमानों तक सभी को नॉर्थ-ईस्टर्न पटका दिया गया था. टॉप सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अकेले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पटका नहीं पहना.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद राहुल गांधी को ‘नॉर्थ-ईस्टर्न पटका’ पहनने का किया अनुरोध (President Droupadi Murmu herself requested Rahul Gandhi to wear the ‘North-Eastern stole’)

कई मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ये भी जानकारी सामने आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राहुल गांधी से दो बार इसे पहनने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उनके अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में भी यही देखने को मिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पटका तो लिया, लेकिन उसे अपने हाथ में पकड़े रहे. उन्होंने दूसरे नेताओं की तरह इसे अपने गले में नहीं पहना. हालांकि, तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटका पहने हुए दिख रहे हैं. कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने इस पूरी घटना को BJP द्वारा रचा गया ड्रामा बताया.

27 जनवरी को कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद, क्या है इसके पीछे की वजह; यहां जानें- कौन सी सर्विस होगी प्रभावित?

कांग्रेस ने इस बात पर जताई थी आपत्ति (The Congress party had objected to this)

कांग्रेस पार्टी ने पहले भी पिछले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम रिसेप्शन’ में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित न किए जाने पर आपत्ति जताई थी. कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस प्रमुख और विपक्ष के नेता को उचित राजनीतिक शिष्टाचार नहीं दिया जा रहा है.

कांग्रेस ने दी ये सफाई (The Congress party issued this clarification)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ‘नॉर्थ-ईस्टर्न पटका’ पहनने से इनकार करने के BJP के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब मणिपुर में घटनाएं हो रही थीं, तो राहुल गांधी पहले व्यक्ति थे जो कई बार वहां गए. राहुल गांधी को हमेशा इस तरह कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है.

ओडिशा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा? (What did the Odisha Congress state president say?)

इस बीच, ओडिशा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार नॉर्थ-ईस्ट का पारंपरिक गमछा (स्कार्फ) पहना है. मैं दो नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में रहा हूं, लेकिन वे (BJP) ऐसी बातें क्यों कह रहे हैं?… इन सबका क्या मतलब है? राहुल गांधी दिखावा नहीं करते. यह ज़रूरी नहीं है कि सिर्फ़ अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक कपड़े पहनने का मतलब है कि आप उस राज्य की संस्कृति का सम्मान करते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हर राज्य की संस्कृति पर हमला कर रही है… हर नॉर्थ-ईस्ट राज्य बहुत आज़ाद था. अपनी खास पहचान बनाए रखते हुए, कांग्रेस के समय में मणिपुर मणिपुर रहा और नॉर्थ-ईस्ट नॉर्थ-ईस्ट रहा, लेकिन वे (बीजेपी) उनकी संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं.”

अमेरिका ने दिया धोखा तो 27 यूरोपियन देशों ने खोले दरवाजे, अब भारतीयों को बुलाकर देंगे नौकरी?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Brain Teaser: क्या आपकी नजरें हैं तेज? 10 सेकंड में ढूंढें अलग आइटम, वरना मान लीजिए हार!

Brain Teaser: यह ब्रेन टीजर आपकी नजर और ध्यान की क्षमता को चैलेंज के लिए…

Last Updated: March 31, 2026 15:09:26 IST

बैंक है बंद तो सुकन्या समेत इन 3 स्कीम में कैसे डालें पैसे? जानें पूरा प्रोसेस

31 मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है, जिसमें टैक्स और निवेश से जुड़े कई…

Last Updated: March 31, 2026 15:02:57 IST

Ramayana: भगवान राम के अवतार पर पहली बार बोले रणबीर कपूर, टीजर इवेंट में बताया ‘राम’ का अर्थ

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद रणबीर कपूर का लुक…

Last Updated: March 31, 2026 14:54:42 IST

9 साल छोटी लड़की पर आया दिल, पहली पत्नी के निधन के बाद बदली राजपाल यादव की जिंदगी, जानिए बीवी का नाम

Rajpal Yadav: अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' से चर्चा में…

Last Updated: March 31, 2026 14:50:57 IST

जयपुर में ‘गुलाबी’ हाथी पर मचा बवाल, रूसी फोटोग्राफर ने फोटोशूट के लिए रंगा हाथी भड़के लोग, यह कला नहीं क्रूरता है!

बार्सिलोना में रहने वाली रूसी कॉन्सेप्चुअल फोटोग्राफर जूलिया बुरूलेव अपने 'आर्ट एक्सपीडिशन' प्रोजेक्ट के सिलसिले…

Last Updated: March 31, 2026 14:48:31 IST

Coconut Oil for Epilepsy: क्या नारियल तेल मिर्गी में फायदेमंद है? कितना असरदार, इस्तेमाल का सही तरीका

Coconut Oil for Epilepsy: नारियल का तेल जिसका उपयोग आमतौर पर खाना पकाने और बालों…

Last Updated: March 31, 2026 14:44:42 IST