इंडिया न्यूज, बेंगलुरू:
Rahul Gandhi Karnataka Visit कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कर्नाटक में हमेशा पार्टी की भावना रही है। यह कांग्रेस की स्वाभाविक स्थिति है। हमारे मन में बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हमें 150 से कम सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा, हम कर्नाटक को विकास के रास्ते पर वापस लाएंगे। राहुल कल दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे थे। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और राहुल ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने कल श्री सिद्धगंगा मठ से अपने दौरे की शुरुआत की थी। यहां पहुंचकर उन्होंने तुमकुर में स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में पूजा अर्चना की।
Rahul Gandhi Karnataka Visit
हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक में सियासी सरगर्मी है और इस बीच राहुल गांधी का यह अहम है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हाल ही में कांग्रेस की करारी हार हुई है। ऐसे में अगले साल मई में कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में 78 सीटें हासिल की थीं।
Also Read : Spoke Rahul Gandhi : सरकार ने देर से कदम उठाए
Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube