अब भारतीय रेलवे अपनी नई टिकट बुकिंग ऐप Railone को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. माना जा रहा है कि रेलवे द्वारा इसे1 मार्च 2026 से सेवा में लाया जा सकता है.
railone app features: भारतीय रेलवे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों की सहूलियत है. रेलवे समय-समय पर अपग्रेडेशन और कई बदलाव करके अपने सिस्टम को और बेहतर बनाता है. पहले के मुकाबले अब ट्रेन की टिकट को बुक करना काफी आसान हो चुका है. आमतौर पर देखा जाए तो पहले टिकटें बुक करने में लोगों को घंटों तक लाइन में खड़े रहना पड़ता था, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था. ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनसे आप टिकट बुक कर सकते हैं.
अब भारतीय रेलवे अपनी नई टिकट बुकिंग ऐप Railone को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. माना जा रहा है कि रेलवे द्वारा इसे1 मार्च 2026 से सेवा में लाया जा सकता है.
यह ऐप कई फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है. इस ऐप के जरिए आप अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के साथ ट्रेन को ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके साथ ही साथ इस ऐप से आप पार्सल भेजने-मंगवाने की पूछताछ और कार्गो से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां ले पाएंगे. यही नहीं, Railone के जरिए आप शिकायत दर्ज भी करा सकते हैं. इस ऐप से आप ट्रेन में यात्रा करते समय अपना खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं. इस ऐप से आप अपने वॉलेट को लिंक करके जनरल टिकट भी बुक कर सकते हैं.
Railone से जनरल टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से RailOne ऐप इंस्टॉल करनी है. इसके बाद आपको IRCTC अकाउंट से लॉगिन करके टिकट बुकिंब पर जाना है और Unreserved का ऑप्शन चुनें. अब आपको यह चुनना है कि आपको कौन से स्टेशन से कहां तक यात्रा करनी है. अब आपको ट्रेन नंबर और ट्रेन की कैटेगिरी भरनी है. अब UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए टिकट का भुगतान करना है. इसके बाद आपकी टिकट कंफर्म हो जाएगी.
अगर आप ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस ऐप के जरिए आप केवल जनरल टिकट ही बुक कर पाएंगे. इसके साथ ही इस ऐप से आप टिकट को अपने फोन में रख सकते हैं, जिसके लिए आपको प्रिंट आउट नहीं लेना है. साथ ही आप इस ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको लाइन में नहीं लगना है.
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…