<

Bitcoin Scam: 150 करोड़ के बिटकॉइन मामले में राज कुंद्रा को राहत, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने राहत दे दी है. उन्हें 150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिल गई है.

Raj Kundra Granted Bail: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम मामले में राहत मिल गई है. शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने राज कुंद्रा को राहत देते हुए उनकी जमानन को मंजूरी दे दी है. उन्हें 150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद उनके वकील ने भी केस से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं. उन्होंने बताया कि ईडी ने राज कुंद्रा पर बिटकॉइन घोटाले का आरोप लगाया है. ईडी का कहना है कि उनके पास 285 बिटकॉइन मिले थे. उस समय इसकी कीमत 6.6 करोड़ रुपए थी. 

क्या बोले वकील प्रशांत पाटिल?

बता दें कि राज कुंद्रा की तरफ से वकील प्रशांत पाटिल ने मामले के फैक्ट्स पर बात करते हुए बताया कि ED का आरोप है कि राज कुंद्रा को जुलाई 2017 में कथित तौर पर 285 बिटकॉइन मिले थे. ED के अपने वैल्यूएशन के हिसाब से जुलाई 2017 में 285 बिटकॉइन की कीमत लगभग USD 1 मिलियन थी, जो उस समय लगभग 6.6 करोड़ रुपए थी. ED ने अपनी मर्ज़ी से 16 अप्रैल 2024 को एक बिटकॉइन की कीमत खुद ही 52 लाख रुपए लगा ली. इस आधार पर ईडी ने इसकी कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए लगा ली. वकील ने कहा कि ये तरीका पूरी तरह से गलत और कानूनी तौर पर गलत है क्योंकि ये बिना किसी कानूनी आधार के अपनी पसंद का वैल्यूएशन करना है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल दिल्ली की वेरिएबलटेक प्राइवेट लिमिटेड (VTPL) से जुड़े 6,606 करोड़ रुपये के बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की थी, जिसमें राज कुंद्रा और राजेश राम सतीजा का नाम आरोपियों में शामिल था.

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, स्पेशल PMLA कोर्ट ने देखा कि आरोपी नंबर 17 यानी राज कुंद्रा और आरोपी नंबर 18 राजेश राम सतीजा के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के सेक्शन 4 के तहत सजा के तौर पर सेक्शन 3 के तहत कार्रवाई करने के लिए काफी मटेरियल था. कोर्ट ने कहा कि ED ने उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए एक प्राइमा फेसी केस बनाया है. 

कुंद्रा ने वॉलेट एड्रेस बताने से किया इनकार

कोर्ट ने ED के इस आरोप को भी रिकॉर्ड किया कि कुंद्रा ने बिटकॉइन के रूप में क्राइम से कमाई की थी और उसे अपने पास रखा था. एजेंसी के मुताबिक, उन्हें 16 अप्रैल 2024 तक 285 बिटकॉइन मिले, जिनकी कीमत 150.47 करोड़ रुपये थी. हर बिटकॉइन की कीमत 52,79,755 रुपये थी. उन्होंने उन बिटकॉइन को अपने पास रखा और उनका इस्तेमाल करना जारी रखा. ED ने आरोप लगाया कि कुंद्रा ने वॉलेट एड्रेस बताने से मना कर दिया और वो बिटकॉइन सरेंडर करने में नाकाम रहे. ये कथित तौर पर आरोपी अमित भारद्वाज से मिले थे, जिससे वह अपराध की कमाई का फायदा उठाने लगे. 

फंड की शुरुआत को छिपाने की कोशिश

इसके अलावा कोर्ट ने ED के इस दावे का ज़िक्र किया कि कुंद्रा ने न केवल अपराध की कथित कमाई हासिल की बल्कि लेन-देन को जायज दिखाने के लिए लेयर बनाने की भी कोशिश की. इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मार्केट वैल्यू से काफी कम रेट पर बिक्री का लेन-देन किया ताकि फंड की शुरुआत को छिपाया जा सके और उनके कथित गैर-कानूनी सोर्स को छिपाकर कानूनी नतीजों से बचा जा सके.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST