<
Categories: देश

Youth Congress Shirtless Protest: कांग्रेस का AI समिट में शर्ट उतारकर प्रदर्शन, बीजेपी का आरोप- ‘राहुल गांधी के घर रची गई साजिश’

Youth Congress Shirtless Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों टेक दिग्गजों सहित विदेशों के बड़े नेताओं का जमावड़ा है. एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. मामले पर अब बवाल मचा हुआ है.

Youth Congress Shirtless Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों टेक दिग्गजों सहित विदेशों के बड़े नेताओं का जमावड़ा है. देश ने हाल ही में पैक्स एआई समिट पर साइन भी किए. लेकिन, विपक्ष को यह उपलब्धि रास नहीं आ रही है. एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में भला बीजेपी कैसे चुप बैठती और उसने भी कड़ा जवाब दिया. बीजेपी के नेता  संबित पात्रा ने कहा कि यह सोची-समझी रणनीति तहत हुई है. संबित पात्रा ने इसे प्लान के तहत किया गया है बताया. 

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘यह किसी युवा कांग्रेस नेता द्वारा सड़क पर रची गई योजना नहीं थी. इसकी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर, राहुल, सोनिया और प्रियंका की मौजूदगी में हुई. यह एक प्रयोग है, कोई संयोग नहीं.’ यह विवाद तब शुरू हुआ जब इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और AI समिट को निशाना बनाते हुए वहां शर्टलेस प्रोटेस्ट किया. 

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को बताया एंटी नेशनल

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर राजनीतिक असहमति की आड़ में देश की तरक्की का विरोध करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह प्रोटेस्ट भारत के विकास की कहानी के प्रति पार्टी की सोच को दिखाता है. पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI, एम्बिशियस इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एस्पिरेशनल इंडिया नहीं है. उनके लिए AI एंटी-इंडिया है. यह INC नहीं है, यह ANC है, एंटी-नेशनल कांग्रेस है. 

राजनीति से प्रेरित

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह प्रोटेस्ट राजनीति से प्रेरित था और सिर्फ रूलिंग पार्टी के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस पार्टी प्रोटेस्ट कर रही है. यह एक कैरेक्टरलेस, ब्रेनलेस, इमोशनलेस प्रोटेस्ट है. यह BJP के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं है, यह PM के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं है, यह इंडिया की अचीवमेंट्स के खिलाफ प्रोटेस्ट है. 

BJP ने प्रोटेस्ट को ‘नेशनल शेम’ बताया

पूनावाला ने इस बात पर ज़ोर दिया कि AI समिट को ग्लोबल लीडर्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों से इंटरनेशनल पहचान और तारीफ मिल रही है. AI समिट की दुनिया भर में तारीफ हो रही है. प्रेसिडेंट मैक्रों से लेकर यूनाइटेड नेशंस सेक्रेटरी जनरल और टॉप टेक कंपनी के बड़े लोगों, सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, हर कोई इसकी तारीफ़ कर रहा है. यहां तक ​​कि शशि थरूर ने भी कहा कि AI समिट बहुत बढ़िया था. BJP के मुताबिक, यह प्रोटेस्ट समिट को मिल रही इंटरनेशनल तारीफ़ के उलट था और उन्होंने प्रोटेस्ट को नेशनल शेम बताया. कांग्रेस पर एक जाने-माने ग्लोबल इवेंट को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी पर आरोप

इसमें आगे कहा गया है कि ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया. यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था’ केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘यह एक ग्लोबल AI समिट है, BJP की चुनावी रैली नहीं! कांग्रेस पार्टी खुद एक ‘नेशनल शेम’ बन गई है!!’

देश की छवि खराब की – CM योगी

CM योगी ने भी इस तरह के प्रदर्शन पर कांग्रेस को खरी-खोटी सुना डाली. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में 100 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व हो रहा है. इस दौरान कांग्रेस की ओर से  शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. ये लोग भारत की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. 

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST