<
Categories: देश

राजा कर्ण सिंह के पोते और मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की हुई सगाई, एक हुए सियासी दिग्गज परिवार

बीजेपी के नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया की सगाई कांग्रेस के पूर्व नेता विक्रमादित्य सिंह के बेटे आर.के मार्तंड से हो गई है. विक्रमादित्य ने फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी दी.

बीजेपी के नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया की सगाई हो गई है. उनकी सगाई     कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रमादित्य सिंह के पुत्र और राजा कर्ण सिंह के पोते आर.के. मार्तंड सिंह से हुई है. सगाई की घोषणा मार्तंड के पिता विक्रमादित्य ने की. वहीं इस सगाई के साथ ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई परिवार साथ जुड़ गए हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट पर दी जानकारी

बता दें कि रिया और मार्तंड की सगाई के बारे में विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी. उन्होंने शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि माता रानी की कृपा से उनके बेटे की आर.के. मार्तंड सिंह की सगाई हो गई है. उनकी सगाई सरदार और सरदारनी मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया बादल से हुई है. ये घोषणा करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्यार और आशीर्वाद दिया.

कौन हैं आर.के मार्तंड?

जानकारी के अनुसार, आर.के. मार्तंड सिंह सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट में वकील हैं. वे पूर्व डोगरा राजपरिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता महाराजा हरि सिंह के पोते और डोगरा वंश के अंतिम उत्तराधिकारी हैं. वहीं उनके दादा राजा कर्ण सिंह कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराजा हरि सिंह के बेटे हैं और वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. 

विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक सफर

विक्रमादित्य सिंह जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य हैं. उनका राजनीतिक सफर काफी उार-चढ़ाव वाला रहा है. विक्रमादित्य सिंह अगस्त 2015 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हुए. हालांकि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के मुद्दे को लेकर उन्होंने अक्टूबर 2017 में पार्टी और विधान परिषद दोनों से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए.

साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा. उन्हें बीजेपी उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद मार्च 2022 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. वे अब किसी भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखते. वे एक होटल व्यवसायी हैं. वर्तमान समय में वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के नामी होटल तारागढ़ पैलेस होटल के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. 

कौन हैं रिया के पिता?

वहीं रिया के पिता मनप्रीत सिंह बादल बीजेपी के नेता हैं. वे पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री हैं. उन्होंने 18 जनवरी 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और तुरंत बीजेपी में शामिल हो गए. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST