<
Categories: देश

Republic Day Parade 2026: रिपबलिक डे परेड देखने के लिए कैसे ऑनलाइन बुक करें टिकट? आसान भाषा में समझिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

Republic Day Parade 2026: रिपब्लिक डे परेड देखने के लिए आप अगर ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो 5 आसान स्टेप में आप टिकट बुक कर सकते हैं. आइए पूरा प्रोसेस समझते हैं.

Republic Day Parade Online Ticket Booking: भारत 26 जनवरी, 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल उत्सव का फोकस देशभक्ति थीम “वंदे मातरम” पर है, जो हमारे राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने के साथ-साथ “आत्मनिर्भर भारत” पहल को भी दिखाता है. एक ऐतिहासिक कदम में मुख्य अतिथि यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता हैं: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा.

कर्तव्य पथ पर भव्य परेड में विभिन्न राज्यों की रंगीन झांकियां और एक शानदार फ्लाईपास्ट होगा. नागरिक 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह भी देख सकते हैं.

परेड देखने के लिए बुक करना होगा टिकट (Tickets must be booked to watch the parade)

इस राष्ट्रीय गौरव का हिस्सा बनने के लिए आपको अपनी सीटें पहले से बुक करनी होंगी. टिकटों की बिक्री 5 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है. ऐसे में अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो चलिए आपको पूरा प्रोसेस समझाते हैं. जिसका स्टेप बाय स्टेप पालन करके आप आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे.

Republic Day Parade 2026 पर भैरव बटालियन समेत इन सैन्य टुकड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, यहां जानें कौन होंगे खास मेहमान और झांकियां?

स्टेप बाय स्टेप समझिए पूरा प्रोसेस (Understand the entire process step by step)

  1. टिकट बुक करने के लिए पहले सबसे पहले आपको www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा.
  2. जैसे ही आपके सामने साइट खुलेगा, उसके बाद आपको दो टैब दिखाई देंगे: ‘अपने टिकट यहां बुक करें’ और ‘टिकट उपलब्धता’.
  3. इसके बाद सबसे पहले आप टिकट की उपलब्धता जांचें और फिर ‘अपने टिकट यहां बुक करें’ बटन पर क्लिक करें.
  4. जिसके बाद एक पॉप-अप बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आपका फोन नंबर और एक CAPTCHA कोड मांगा जाएगा.
  5. टिकट खरीदने के लिए खुद को रजिस्टर करें और फिर जरूरी तारीख के लिए अपना टिकट बुक करें.

Republic Day 2026: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का लाइव प्रसारण कब, कहां और किस समय देखें; जानिए पूरी जानकारी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST