दिल्ली की रहने वाली 25 साल की मुस्कान बेबी हरियाणवी डांस की नई स्टार है. वे सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रही है और उनकी नेट वर्थ करीब 5-7 करोड़ रुपये है. उनके स्टेज शोज में भारी भीड़ उमड़ती है.
bollywood
Dance Sensation : हरियाणा की धरती ने देश को सपना चौधरी और गौरी नागौरी जैसी बेहतरीन डांसर्स दी है, लेकिन अब इस लिस्ट में एक नया नाम बड़ी तेजी से ऊपर आ रहा है वो है मुस्कान बेबी (Muskan Baby). मुस्कान अपनी कातिलाना अदाओं और जबरदस्त डांस मूव्स के कारण रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है. आज आलम यह है कि जहां भी मुस्कान का प्रोग्राम होता है, वहां लाखों की भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो जाती है.
कौन है मुस्कान बेबी? (Muskan Baby Biography)
मुस्कान बेबी का जन्म 28 अक्टूबर 2000 को दिल्ली में हुआ था. छोटी उम्र से ही उन्हें डांस का बेहद शौक था. हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी रागिनी और स्टेज प्रोग्राम्स से की, लेकिन बहुत ही कम समय में उन्होंने अपनी पहचान बना ली है. मुस्कान की सबसे बड़ी खासियत उनका बोल्ड और एनर्जी से भरपूर डांस स्टाइल है, जो उन्हें दूसरी डांसर्स से अलग करता है. उनके वीडियो यूट्यूब पर आते ही करोड़ों व्यूज बटोर लेते है.
सपना और गौरी को टक्कर
हरियाणवी गानों पर डांस की बात करें तो अब तक सिर्फ सपना चौधरी का ही नाम सबसे पहले आता था, लेकिन अब मुस्कान बेबी इतनी मशहूर हो गई है कि उन्होंने पूरा खेल ही बदल दिया है. लोगों का कहना है कि मुस्कान का डांस स्टाइल सपना चौधरी और राजस्थान की गौरी नागौरी से भी ज्यादा धमाकेदार है.
मुस्कान बेबी की नेट वर्थ (Net Worth 2026)
आज के समय में मुस्कान बेबी न केवल एक डांसर है, बल्कि एक बड़ी ब्रांड बन चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री के अनुसार, मुस्कान एक स्टेज शो के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक चार्ज करती है. साल 2026 तक उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया स्टेज शो, यूट्यूब रिवेन्यू और ब्रांड एंडोर्समेंट है.
लेटेस्ट अपडेट्स और सोशल मीडिया क्रेज
मुस्कान बेबी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. मुस्कान अब जल्द ही कुछ बड़े म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों में भी नजर आ सकती है. उनके लाइव शोज के दौरान अक्सर नोटों की बारिश देखी जाती है, जो उनकी लोकप्रियता का बड़ा सबूत है.
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…