Rohini Acharya: रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा कि 'वर्त्तमान की कड़वी चिंताजनक एवं दुःखद सच्चाई यही है कि आज जनता के हक़ हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली जन- जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों और साजिशकर्ताओं के हाथों में है.
Rohini Acharya
Rohini Acharya: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक तीखे पोस्ट से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. अपने बयान में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पार्टी के मौजूदा नेतृत्व और अंदरूनी हालात पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. रोहिणी आचार्या ने ‘लालूवाद’ और सामाजिक-आर्थिक न्याय की विचारधारा का जिक्र करते हुए दावा किया कि पार्टी की असली कमान ऐसे लोगों के हाथों में चली गई है, जो राजद को कमजोर करने की साजिश में जुटे हैं. उनके इस बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
रोहिणी आचार्या ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि ‘जो सही मायनों में लालूवादी होगा, जिस किसी ने भी लालू जी के द्वारा, हाशिए पर खड़ी आबादी – वंचितों के हितों के लिए मजबूती से लड़ने वाली, खड़ी की गयी पार्टी के लिए निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया होगा, जिस किसी को भी लालू जी के द्वारा सामाजिक ,आर्थिक न्याय के लिए किए गए सतत संघर्ष एवं प्रयासों का गौरवबोध होगा, जिसे लालू जी की राजनीतिक विरासत व् विचारधारा को गर्व के साथ आगे ले जाने की परवाह होगी, वो अवश्य ही पार्टी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेवार लोगों से सवाल करेगा एवं ऐसे लोगों की संदिग्ध – संदेहास्पद भूमिका के खिलाफ अंजाम की परवाह किए बिना अपनी आवाज उठाएग’.
रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा कि ‘वर्त्तमान की कड़वीचिंताजनक एवं दुःखद सच्चाई यही है कि ” आज जनता के हक़ हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए जानी जाने वाली जन – जन की पार्टी की असली कमान फासीवादी विरोधियों के द्वारा भेजे गए वैसे घुसपैठियों- साजिशकर्ताओं के हाथों में है. जिन्हें लालूवाद को तहस – नहस करने के टास्क के साथ भेजा गया है . कब्ज़ा जमाए बैठे ऐसे लोग अपने गंदे मकसद में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं
‘.
रोहिणी आचार्या ने आगे लिखा कि ‘नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे को सवालों से भागने ,सवालों से बचनेजवाब देने से मुंह चुराने, तार्किक तथ्यात्मक जवाब देने की बजाए भ्रम फ़ैलाने, लालूवाद व् पार्टी की हित की बात करने वालों के साथ दुर्व्यवहारअभद्र आचरणअमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बजाए अपने गिरेबान में झांकना होगा और अगर “वो” चुप्पी साधता है, तो उस पर साजिश करने वाले गिरोह के साथ मिलीभगत का दोष व् आरोप स्वतः ही साबित होता है.’
इससे पहले किए गए एक पोस्ट में रोहिणी अचार्य ने बिहार में बढ़ते अपराध, खासकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला था.उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधे सवाल उठाते हुए सरकार के कामकाज पर गंभीर आरोप लगाए थे.
रोहिणी आचार्य ने लिखा कि यह शर्मनाक है कि कानून के राज के तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक उदासीनता के कारण राज्य बहनों और बेटियों के लिए लगातार असुरक्षित होता जा रहा है.
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…