<
Categories: देश

RRB NTPC UG Results 2025: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी यूजी का परिणाम, इस तरह चेक करे अपना नाम

RRB NTPC UG Results 2025: आज रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी के सीबीटी-1 का परिणाम जारी  कर दिया है , अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुये थे तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिज्लट देख सकतें हैं.

RRB NTPC UG Results 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने NTPC UG फेज 1 CBT एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. रिजल्ट के अलावा, बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं. CBT-2 के लिए कुल 3,708 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसे बोर्ड की वेबसाइट rrb.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. रिजल्ट को लेकर अटकलों के बीच, RRB NTPC के एक सीनियर अधिकारी ने संकेत दिया था कि आज NTPC रिजल्ट अपलोड करने की कोशिश की जा रही है. अब, रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं.

कुल 3708 उम्मीदवार सफल

अधिकारिक वेबसाइट पर जारी सुची के अनुसार कुल 3708 उम्मीदवार सफल रहें और अब उन्हें सीबीटी-2 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

पास होने के लिए इतना नंबर था जरुरी

सीबीटी-1 की CBT-1 एग्जाम 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक कई एग्जाम सेंटर्स पर हुआ था. एग्जाम पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम मिनिमम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल लाना होगा, यानी जनरल और EWS के लिए 40%, OBC और SC के लिए 30% और ST के लिए 25%.

कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं

CBT-2 के लिए चुने गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर रिजल्ट PDF में शेयर किए गए हैं. अपने एडमिट कार्ड में अपना रोल नंबर चेक करें और यह पता लगाने के लिए कि आप CBT-2 के लिए चुने गए हैं या नहीं, यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrb.gov.in या अपने रीजन के हिसाब से RRB वेबसाइट पर जाएं.
  • नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें, “RRB NTPC UG रिजल्ट 2025″ टाइटल वाले लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • आपको एक पेज पर भेजा जाएगा जिसमें अगले स्टेज के लिए चुने गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिखाए जाएंगे.
  • कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर ढूंढें.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…

Last Updated: April 6, 2026 13:32:37 IST

Video Viral: ‘दे दारू दे दारू’, अगर भारत मिशन पर आईं होंगी सीमा, तो इन महिलाओं के साथ भूल जाएंगी मकसद

Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…

Last Updated: April 6, 2026 13:06:44 IST

KKR vs PBKS: कैमरन ग्रीन OUT! 2 हार के बाद क्या बदलाव करेगी कोलकाता? जीत की हैट्रिक पर पंजाब की नजर

KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…

Last Updated: April 6, 2026 12:59:32 IST

BJP Foundation Day: ‘एक पैर रेल में एक पैर जेल में…’, भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर ये क्या बोल गए पीएम मोदी

Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…

Last Updated: April 6, 2026 13:27:02 IST

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST