<
Categories: देश

Sharad Pawar Health News: शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती

शरद पवार हेल्थ अपडेट: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है. जिसे पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Sharad Pawar Health Update: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी शरद चंद पवार प्रमुख और अनुभवी नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके ऑफिस से जारी बयान के अनुसार, पवार को खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं.

हालांकि, उनकी हालत की गंभीरता के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. डॉक्टर उनकी हालत पर करीब से नजर रख रहे हैं और ज़रूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं.

कौन हैं शरद पवार?

शरद पवार महाराष्ट्र और भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और अनुभवी नेताओं में से एक हैं. उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस से अलग होने के बाद 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना की थी. पवार लंबे समय से महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनके नेतृत्व में NCP ने राज्य की राजनीति में एक मजबूत जगह बनाई है और कांग्रेस और अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन सरकारों का एक अहम हिस्सा रही है.

कौन है आकाशदीप करज सिंह? बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्या था आरोप, कोर्ट ने किस आधार पर दी जमानत

पवार के भतीजे श्रीनिवास ने क्या कहा?

शरद पवार के सेहत को लेकर उनके भतीजे श्रीनिवास पवार का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पवार को पिछली रात से लगातार खांसी और सीने में जकड़न महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पवार की पत्नी प्रतिभा पवार, बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी उनके साथ अस्पताल गए. रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज़ ग्रांट ने पुष्टि की कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करेगी, और उसी के अनुसार आगे की योजना बनाई जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरद पवार मुंह के कैंसर से ठीक हो चुके हैं, जिसका पता 1990 के दशक में चला था. इसके इलाज के लिए उन्होंने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में कई सर्जरी करवाई थीं. डॉक्टर फिलहाल उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं और जरूरी मेडिकल टेस्ट कर रहे हैं.

उन्नाव रेप केस: क्या जेल से बाहर आएंगे कुलदीप सिंह सेंगर? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST